हत्या के प्रयास मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

गोदन पुलिस की कार्यवाही…
हत्या के प्रयास मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

दतिया। अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत गोदन पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दतिया एसपी अमन सिंह राठौर निर्देश पर भांडेर एसडीओपी रोहित यादव के मार्गदर्शन में  6 माह से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में काशीपुर  निवासी फरियादी मलखान मुलताई यादव, महेश यादव, रवि यादव,   बृजराज यादव पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे थे। आज आरोपी को गोदन पुलिस ने काशीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रमेश जाट के अनुसार बताया गया है कि आरोपी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। 

तभी आरोपी  राजेश उर्फ मुन्ना यादव पुत्र दौलत यादव, विनोद पुत्र दौलत सिंह, अभिषेक पुत्र घनश्याम, उपेन यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी काशीपुर, बलराम पुत्र रामेश्वर यादव निवासी उड़ीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश जाट,  एएसआई सियाराम शाक्य, अरविंद, आरक्षक गुलशन,  आरक्षक रविंद्र कुमार, संजीव कुशवाहा, सैनिक भगवान सिह की कार्यवाही।

Comments