चंबल कमिश्नर ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल के रेशम आयुक्त के पद से स्थानान्तरण होकर आये…
चंबल कमिश्नर ने किया पदभार ग्रहण 

मुरैना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा ने 1 जून सोमवार को पूर्वान्ह में चंबल कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। वे मध्यप्रदेश भोपाल के रेशम आयुक्त के पद से स्थानान्तरण होकर आयें। 2002 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री मिश्रा इसके पूर्व होंशगाबाद, जबलपुर संभाग के कमिश्नर रहे चुके है। सोमवार को उन्होंने ग्वालियर संभागीय कार्यालय में ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एमबी ओझा से चंबल संभाग कमिश्नर का चार्ज लिया।

चंबल कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने पश्चात् रविन्द्र कुमार मिश्रा चंबल भवन में अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे। जहां कलेक्टर प्रियंका दास, अपर आयुक्त अशोक कुमार चैहान, संयुक्त आयुक्त विकास राजेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त अमरसत्य गुप्ता, अपर कलेक्टर एसके मिश्रा, एसडीएम आरएस बाकना, डिप्टी कलेक्टर एलके पाण्डे, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क डी.डी.शाक्यवार ने मुलाकात भेंट कर नवागत कमिश्नर का स्वागत किया। 

कमिश्नर ने मौके पर चंबल संभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी भेंट की। उन्होंने कलेक्टर प्रियंका दास से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने बाहर से आये मजदूरों को रोजगार की उपलब्धता, उपचुनावों की तैयारियों तथा समर्थन मूल्य के तहत गेहूं, सरसों एवं चना की खरीदी व्यवस्था की भी जानकारी ली।

Comments