देश में पहली बार एक दिन में आए 17 हजार से ज्यादा केस

अबतक 15301 की मौत…
देश में पहली बार एक दिन में आए 17 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5 लाख के करीब पहुंच चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17 हजार 296 नए मामले सामने आए और 407 लोगों की मौत हुईं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 4 लाख 90 हजार 401 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 15,301 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 85 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,502,311), ब्राजील (1,233,147), रूस (613,994) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

राज्यवार आंकड़े-

क्रमांक

राज्य का नाम

कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)

ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए

मौत

1

अंडमान निकोबार

59

43

0

2

आंध्र प्रदेश

10884

4988

136

3

अरुणाचल प्रदेश

160

38

1

4

असम

6321

4033

9

5

बिहार

8473

6441

57

6

चंडीगढ़

423

329

6

7

छत्तीसगढ़

2452

1755

12

8

दिल्ली

73780

44765

2429

9

गोवा

995

335

2

10

गुजरात

29520

21498

1753

11

हरियाणा

12463

7380

198

12

हिमाचल प्रदेश

839

477

9

13

जम्मू कश्मीर

6549

3967

90

14

झारखंड

2262

1605

12

15

कर्नाटक

10560

6670

170

16

केरल

3726

1943

22

17

लद्दाख

941

358

1

18

मध्य प्रदेश

12596

9619

542

19

महाराष्ट्र

147741

77453

6931

20

मणिपुर

1056

354

0

21

मेघालय

46

42

1

22

मिजोरम

145

30

0

23

ओडिशा

5962

4291

17

24

पुद्दुचेरी

502

187

9

25

पंजाब

4769

3192

120

26

राजस्थान

16296

12840

379

27

तमिलनाडु

70977

39999

911

28

तेलंगाना

11364

4688

230

29

त्रिपुरा

1290

1019

1

30

उत्तराखंड

2691

1758

36

31

उत्तर प्रदेश

20193

13119

611

32

पश्चिम बंगाल

15648

10190

606

33

नागालैंड

355

160

0

34

सिक्किम

85

39

 0

35

दादर नगर हैवेली

155

32

 0

भारत में कुल मरीजों की संख्या

490401

285637

15301

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 89 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Comments