निगम ने चलाया सफाई अभियान एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को किया सेनेटाइज्ड

कलेक्टर श्री सिंह ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण...

निगम ने चलाया सफाई अभियान एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को किया सेनेटाइज्ड 


ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य अमले द्वारा आज शहर भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके साथ ही शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजड करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया। नगर निगम की सफाई एवं सैनिटाइज व्यवस्था का निरीक्षण कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न स्थानों पर किया।

नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के निर्देशानुसार अपर  आयुक्त नरोत्तम भार्गव के निर्देशन में चलाए गए स्वच्छता अभियान एवं सार्वजनिक स्थानों के सैनिटाइज करने के अभियान में महाराज वाडा एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में मुरार क्षेत्र, सिटी सेंटर क्षेत्र एवं सिल्वर एस्टेट क्षेत्र सहित नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई ।

अभियान के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सिटी सेंटर क्षेत्र में भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी गई तथा सिल्वर स्टेट के आसपास भी साफ-सफाई एवं सैनिटाइज्ड व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

नगर निगम द्वारा चलाए गए सफाई अभियान एवं सैनिटाइज अभियान में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, किशोर चौहान ,अजय सिंह सहित अन्य सभी क्षेत्रों के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर सार्वजनिक क्षेत्रों को सेनीटाइज कराया गया।

Comments