युवक कांग्रेस ने शहर में एक लाख मास्क बांटने का लिया संकल्प

भाजपा सरकार नहीं उपलब्ध करा पा रही मास्क…

युवक कांग्रेस ने शहर में एक लाख मास्क बांटने का लिया संकल्प


ग्वालियर। युवक कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर घर से निकलना अनिवार्य कर दिया। पुलिस सड़कों पर चालान भी काट रही है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को लॉकडाउन की स्थिति में पर्याप्त मास्क बांटने चाहिए।

युवक कांग्रेस ने 1 लाख लोगों को निशुल्क मास्क बांटने का संकल्प लिया है। ताकि लोगों को मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना नहीं भरना नहीं पड़े। युवक कांग्रेस लोगों से मास्क लगाने का अनुरोध भी करेगी। युवक कांग्रेस ने शहर में मास्क भी वितरित किए।

प्रतिदिन 3 हजार मास्क बांटने का - मितेंद्र सिंह ने बताया कि मास्क के कारण किसी को रसीद नहीं कटवानी पड़े। इसके लिए प्रतिदिन 3 हजार मास्क स्वयं को खर्चे पर बनाकर शहर में वितरित करेंगें। मितेंद्र व युवक कांग्रेसियों ने गुरुवार को अपने घर के पास पिंटो पार्क से मास्त वितरित किए।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह लोगों को मास्क उपलब्ध कराने में मदद करें। ताकि कोरोना संक्रमण से लोग बच सकें। गरीबों के पास मास्क नहीं हैं। और बाजार से मास्क खरीदने की समार्थ्य भी नहीं है।इसलिए मास्कों का वितरण घर-घर किया जाना चाहिए।

Comments