पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के AIIMS में हुए भर्ती

लगातार 10 वर्षों तक संभाल चुके हैं देश की बागडोर...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के AIIMS  में हुए भर्ती


नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें रात 8:45 बजे चेस्ट कंजेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह फिलहाल अंडर ओबजर्वेशन हैं। वो ICU में भर्ती हैं।

मनमोहन सिंह लगातार 10 वर्षों तक देश की बागडोर संभाल चुके हैं। वो साल 2004 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे और साल 2009 में कांग्रेस पार्टी ने उनके नेतृत्व में जीत दर्ज की देश की सत्ता हासिल की।

मनमोहन सिंह इससे पहले देश के वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके हैं। देश की अर्थव्यवस्था के वर्तमान स्वरूप के लिए उन्हें क्रेडिट दिया जाता है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments