बुधवार को 165 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव और 5 की पॉजिटिव आई

कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक...

बुधवार को 165 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव और 5 की पॉजिटिव आई 


ग्वालियर। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में किए जा रहे व्यापक प्रबंध के साथ-साथ संदिग्ध मरीजों की मेडीकल जांच भी कराई जा रही है।

ग्वालियर में बुधवार को 165 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। साथ ही 5 नमूनों में जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 3 हजार 831 सेम्पलों की जांच कराई गई है। इसके साथ ही 3 हजार 516 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 106 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 

205 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 8 हजार 136 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है, जिनमें से 6 हजार 572 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है।

जिले में कुल 3 लाख 86 हजार 609 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। जिले से बुधवार को 243 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Comments