ग्वालियर में मिले 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़

डबरा में सबसे ज्यादा...
ग्वालियर में मिले 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़

ग्वालियर। एक ही परिवार के 5 और जिले में कुल 12 पॉजिटिव मिलने से सनसनी फैल गई है। वर्तमान में सुपर स्पेशियलिटी में 42 मरीज कोरोना पॉजिटिव भर्ती हो चुके हैं। शुक्रवार को 425 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 12 पॉजिटिव और 413 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके साथ ही 472 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें 130 सैंपल डबरा से कलेक्ट किए गए। जिला अस्पताल में बीटीएम किट (सैंपल लेने वाली किट) न होने के कारण सैंपलिंग नहीं हो सकी। इससे जिला अस्पताल में पहुंचने वाले संदिग्धों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि गंभीर मरीज जैसे डिलीवरी वाली कोई महिला या अन्य गंभीर की सैंपलिंग जरूर की गई।

जिला अस्पताल की सैंपलिंग टीम के पास करीब 365 बीटीएम किट उपलब्ध थीं। जिसमें डबरा जाने वाली मोबाइल टीम को 200 किट और शहर के क्वारंटाइन सेंटरों से सैंपल कलेक्ट करने वाली दो मोबाइल टीम को 100 किट उपलब्ध करवाई गई थीं। जबकि 15 किट जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए रख रखी गई थीं। इसलिए बाहर से पहुंचने वालों के सैंपल नहीं हो सके।
    
जीआर मेडिकल कॉलेज की टेस्ट रिपोर्ट 
नौशाद खान     11 ,     अब्दुलपुर गोहद 
अनिल             27 ,     मुरैना
नजमा             63 ,     घोसीपुरा ग्वालियर 
रामनिवास      38 ,     पिंटो पार्क ग्वालियर 
देवा बाई          100 ,   ठाकुर बाबा रोड डबरा 
राधेश्याम        70 ,     ठाकुर बाबा रोड डबरा 
सुमन              62 ,     ठाकुर बाबा रोड डबरा 
राहुल              40 ,     ठाकुर बाबा रोड डबरा 
राजेन्द्र           50 ,     ठाकुर बाबा रोड डबरा 
राजेन्द्र गुप्ता  47 ,     ठाकुर बाबा रोड डबरा
दीपा वेदानी    53 ,     डबरा 
जसवंत          60 ,     डबरा

Comments