नवनियुक्त निगम प्रशासक श्री ओझा ने किया पदभार ग्रहण

इस अवसर पर...

नवनियुक्त निगम प्रशासक श्री ओझा ने किया पदभार ग्रहण


ग्वालियर l नगर निगम ग्वालियर के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक संभागीय आयुक्त एमबी ओझा ने आज शुक्रवार को प्रातः 10ः30 बजे सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में प्रशासक का पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन एवं अन्य अधिकारियों ने प्रशासक श्री ओझा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

 इस अवसर पर निगम प्रशासक श्री ओझा ने निगम अधिकारियों से चर्चा कर नगर निगम द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों एवं निगम की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

इसके पश्चात निगम प्रशासक श्री ओझा जल विहार स्थित प्रशासक कार्यालय भी पहंुचे तथा प्रशासक कार्यालय का अवलोकन किया एवं परिषद सभागार का अवलोकन किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए । 
Reactions

Post a Comment

0 Comments