सिरसा गौशाला को प्रदाय की 10 लाख की सहायता

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने दी …

सिरसा गौशाला को प्रदाय की 10 लाख की सहायता


ग्वालियर l पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शनिवार को विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए।

श्री यादव ने भ्रमण के दौरान ग्राम सिरसा में देवनारायण धाम की गौशाला के लिए 10 लाख की राशि का चैक भी प्रदाय किया। इस दौरान एपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह भी साथ थे।

मंत्री लाखन सिंह ने ग्राम पनिहार में रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन भी किया। श्री यादव ने ग्राम पंचायत रेंहट में कैरोली माता मंदिर पर आदिवासी समाज के लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री लाखन सिंह ने भ्रमण के दौरान लखेश्वरी, देवरी, धोवट, खोर आदि में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
Reactions

Post a Comment

0 Comments