भिण्ड जिले में गौ अभ्यारण बनाया जावेगा . पशुपालन मंत्री

निर्माणाधीन गौशालाओं की समीक्षा बैठक...

भिण्ड जिले में गौ अभ्यारण बनाया जावेगा : पशुपालन मंत्री 


ग्वालियर स 06 जनवरी 2020 स पशुपालनए मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविन्द सिंह की उपस्थिति में निर्माणाधीन गौशालाओं की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

इस बैठक में भिण्ड जिले में गौ अभ्यारण बनाने एवं लंबित अविवादित नातांतरणए बटवारे के प्रकरणों का निराकण करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गौ अभ्यारण बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

इस अभ्यारण में ढाई हजार से लेकर पांच हजार तक निराश्रित गौवंश को रखने की सुविधा प्राप्त होगी। जिसके लिए 20 रूपए प्रति केटल के मान से राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौवंश के संधारण की दिशा में पंचायतो के द्वारा भी गौशालाऐं खोली जा रही है। जिसमें 100 गायो को रखने की सुविधा रहेगी।

गौशाला का संचालन ग्राम पंचायत एवं समिति के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण की दिशा में डोनरो का भी सहयोग लिया जाएगा। साथ ही उनसे जन्मदिन गौशालाओं में मनाने की भी अपील की जाएगी।

सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भिण्ड जिले में करीबन 25 हजार अविवादित नामांतरणए बटवारा के प्रकरण लंबित है। इनके निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान फरवरी अंत तक चलेगा।

साथ ही अविवादित नामांतरणए बटवारा के प्रकरण को शून्य पर लाया जाएगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारीध्कर्मचारियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मेहगांव क्षेत्र के विधायक ओपीएस भदौरिया ने गौवंश के संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

साथ ही अविवादित नामांतरणए बटवारा के निराकरण के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर छोटेसिंह ने कहा कि प्रथम चरण के अन्तर्गत गौशालाओं के निर्माण का कार्य 30 जनवरी 2020 तक पूर्ण कराने के प्रयास किए जाएंगे।

गौ अभ्यारण के लिए जमीन का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरणए बटवारा के लिए अभियान चलाकर राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के माध्यम से माह फरवरी तक कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।

बैठक में मेहगांव क्षेत्र के विधायक ओपीएस भदौरियाए जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलियाए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेलए कलेक्टर छोटेसिंहए सीईओ जिला पंचायत आईएस ठाकुर एवं पंचायतो के पदाधिकारीए विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments