मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 34 विवाह सम्पन्न…
सामूहिक विवाह सम्मेलन आज की आवष्यकता: श्री शेजवलकर
ग्वालियर दिनांक 30 जनवरी 2020 - नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग मैदान में किया गया। सम्मेलन में 34 कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए गए। सम्मेलन में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, संत श्री रमेश महाराज जी, उपायुक्त डा अतिबल सिंह यादव, नोडल अधिकारी सुश्री पूर्वी अग्रवाल, जनकल्याण अधिकारी विजय बरुआ सहित बडी संख्या में समाजसेवी एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे सामाजिक आयोजन आज के युग में बहुत ही प्रासंगिक हो गए हैं क्योंकि एक तो इस प्रकार के आयोजनों से फिजूल खर्चा रुकता है तथा एक साथ बडी संख्या में विवाह सम्पन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही गरीब परिवार जो कि अपने बच्चों के विवाह अच्छी प्रकार से करने में असमर्थ रहते हैं उनके बच्चों के विवाह धूम धाम से सम्पन्न हो जाते हैं। इस प्रकार के आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सभी नव विवाहित जोडों को सफल एवं सुखी दाम्पत्य का आर्शीवाद प्रदान किया तथा जोडों को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 48 हजार रुपए बैंक खाते में एवं विवाह प्रमाणपत्र प्रत्येक जोडे को प्रदान किए गए।
नव दम्पत्यिों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को फूलबाग मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान सांसद श्री विवके नारायण शेजवलकर ने सभी नव दम्पत्यिों एवं उपस्थित जन समूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा सभी से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने तथा अपने घर के साथ साथ गली, मोहल्ला एवं शहर को साफ व स्वच्छ बनाने की अपील की।


0 Comments