जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई सम्पन्न

जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई सम्पन्न



ग्वालियर l 30 जनवरी 2020/ जिला कलेक्टर कार्यालय के स्व. टी.धर्माराव सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर टी एन सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. विजय दुबे उपस्थित थे।

आरक्षण की कार्रवाई के पूर्व उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आरक्षण की प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात लॉटरी पद्धति से वर्ष 2020 में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की स्थिति
वार्ड क्र.-1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्र.-2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्र.-3 अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.-4 अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.-5 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्र.-6 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्र.-7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्र.-8 अनारक्षित, वार्ड क्र.-9 अनुसूचित जाति, वार्ड क्र.-10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्र.-11 अनारक्षित, वार्ड क्र.-12 अनारक्षित, वार्ड क्र.-13 अनारक्षित महिला ।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की स्थिति
जनपद पंचायत मुरार के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, जनपद पंचायत घाटीगाँव (बरई) के लिए अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत डबरा के लिए अनारक्षित एवं जनपद पंचायत भितरवार अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments