गौ सेवा करना बडा पुण्य का कार्य : पुलिस अधीक्षक

गौशाला में मनाया मकर संक्रांति पर्व...

गौ सेवा करना बडा पुण्य का कार्य : पुलिस अधीक्षक



ग्वालियर दिनांक 15 जनवरी 2020.  मकर संक्राति के पावन पर्व पर आज शौर्य संगठन ग्वालियर द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित लालटिपारा स्थित गौशाला में गउमाता को 11 क्विंटल गुड एवं 1 क्विंटल तिली व अजवाइन का भोग लगाया तथा पतंग उडाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि गौ सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। शहर के नागरिकों को अपनी अपनी छमता अनुसार गौ सेवा करनी चाहिए।

शौर्य संगठन के तत्वावधान में गौ सेवा के उद्धेश्य से गौ शाला में आयोजित मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने परिवार सहित उपस्थित रहकर गौ भोग लगाया तथा शहर के नागरिकों को भी गौ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।

सर्दी के मौसम गायों को सर्दी से बचाने के लिए शहर के नागरिकों को द्वारा जन सेवा करते हुए कम्बल, गुड, अजवाइन आदि भेंट किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, समाज सेवी राजेन्द्र सिंह तोमर, राकेश सिंह परिहार, ऊधम सिंह यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलू भदौरिया सहित शौर्य संगठन के पदाधिकारी  एसएस अध्वर्यु, सजल भार्गव, हरपाल सिंह तोमर, अतुल दीक्षित, जेपी शर्मा, सौरभ राजावत, निखिल, योगेन्द्र,गौरव श्रीवास्तव, जनित, नितिन, देवेन्द्र, वीरेन्द्र, सूरज, एसपी शर्मा, शिवप्रताप सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा, नरेन्द्र सिकरवार, आरके शर्मा, राजीव चैहान, नरेन्द्र शर्मा, जेपी अरजरिया, एके गुप्ता सहित बडी संख्या में समाज सेवी उपस्थित रहे।   

Comments