दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र का…
अनोखा उत्सव है राष्ट्रीय मतदाता दिवस : कमिश्नर श्रीमती तिवारी
मुरैना l चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र का एक अनौखा उत्सव है। इस उत्सव से अत्यन्त गौरव की अनुभूति होती है । कमिश्नर श्रीमती तिवारी शनिवार को 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मुख्य समारोह को मुख्य अतिथि बतौर सम्बोधित कर रही थीं। समारोह का आयोजन टाउन हाॅल परिसर में किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को वोटर कार्ड वितरित किये तथा चुनाव कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं, कैम्पस एम्बेसडरों, स्वीप आईकाॅन और सामाजिक संस्थानों में चुनाव के दौरान सहयोग करने वाले लोगों को प्रशस्ती भेंट कर उनका सम्मान किया। चम्बल कमिश्नर ने मौके पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भिक होकर सभी निर्वाचनों में मताधिकार का जनसमुदाय को शपथ दिलाई l
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास, चम्बल संभाग के संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश बराहदिया, जिला शिक्षाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जिले के समस्त बी.एल.ओ. बडी़ संख्या में छात्र-छात्रायें और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुये कमिश्नर ने कहा कि मैं लगभग 10 राज्यों में प्रेक्षक बनकर चुनाव करा चुकी हूं। उन्होंने मौके पर अपने कार्यकाल में कराये गये चुनावों के अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विशेष कर महिला अधिकारियों से आग्रह किया कि वे चुनाव के समय अपनी ड्यूटी चैन्ज न करायें। यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य होता है। इस महायज्ञ में अपनी भी छोटी सी आहूति देना चाहिये। उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि एक भी 18 वर्ष आयु का व्यक्ति मतदाता सूची से नहीं छूटें। सभी बीएलओ अपने बूथ के मालिक होते है।
अपने-अपने बूथों पर सभी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराये,ं हमेशा उनकी निगाह अपने मतदान केन्द्र और सभी सुविधाओं पर होना चाहिये। चुनाव से जुडे सभी लोग पूरे दिन से लगन मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करें।
कमिश्नर श्रीमती तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्र के नव निर्माताओं द्वारा हम सब को दिये गये संबैधनिक अधिकारों को समर्पित है, जिन्होने धर्म, वर्ग, जाति, संप्रदाय, भाषा, धर्म या सामाजिक आर्थिक दृष्टि के मतभेद किये बिना प्रत्येक भारतीय नागरिक को वयस्क मताधिकार का अधिकार दिया है ।
उन्हांेने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास पड़ोस में देखें कि कोई 18 वर्ष पूर्ण किये अथवा ऐसे व्यक्ति जो मतदाता सूची के पंजीयन से बंचित तो नहीं है । अगर उनके वोटर कार्ड नहीं है तो वे उनका वोटर कार्ड अवश्य बनवाये तथा मतदाता के अधिकारों के प्रति जागरूक करें ।
इसके पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास ने दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन किया। उन्होंने संदेश का वाचन करते हुये कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का एक विशिष्ट समारोह है।



0 Comments