विधायक गोयल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मेला पहुंचकर बांटी खुशियां

दिव्यांगों को दया की नहीं अवसर की जरूरत – श्री गोयल

विधायक गोयल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मेला पहुंचकर बांटी खुशियां


ग्वालियर l 30 जनवरी 2020/ विधायक मुन्नालाल गोयल काल्पी ब्रिज स्थित शासकीय मूक बधिर विद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं के साथ ग्वालियर मेला पहुंचे ।

यहां पहुंचकर विधायक गोयल ने बच्चों के साथ खाना खाया सोफ्टी खाई इसके बाद सभी बच्चों के साथ विधायक गोयल झूला सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी बच्चों को झूला झुलवाया ।

बच्चों के साथ विधायक श्री गोयल इस पूरे ट्रिप के दौरान हंसी और वार्तालाप करते रहे । बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी । 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को दया की नहीं अवसर की जरूरत है । ये बच्चे किसी भी तरीके से दूसरे बच्चों से कम नहीं हैं ।

प्रत्येक इंसान में कुछ न कुछ कमी होती है तो कुछ न कुछ टेलेंट भी छिपा होता है ये सभी बच्चे भी प्रतिभाशाली हैं इन्हें बस अवसर दिये जाने की देर है ये सभी आगे चलकर एक कामयाब इंसान बनेंगे ऐसी मैं ईष्वर से प्रार्थना करता हूं ।
Reactions

Post a Comment

0 Comments