मार्शल आर्टस की चैम्पियन निहारिका बनी बेटियों की प्रेरणा

 प्रत्येक बेटी को मार्शल आर्टस...

मार्शल आर्टस की चैम्पियन निहारिका बनी बेटियों की प्रेरणा 


ग्वालियर / बेटियां बोझ नहीं है, बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ-साथ बेटियों को मार्शल आर्टस भी सिखाओ तभी हमारी बेटियां सुरक्षित रह सकती हैं। कुछ इसी प्रकार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्वालियर जिले में महिला बाल विकास विभाग ने बेटियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

जो जिले में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश घर-घर तक पंहुचाने का कार्य कर रहीं हैं। निहारिका कौरव इंटरनेशनल मैडलिस्ट कराटे जो कि ग्वालियर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

उनका कहना है कि आये दिन बेटियों के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रत्येक बेटी को मार्शल आर्टस सीखना चाहिए जिससे वह तो सुरक्षित रहेगी ही साथ ही उसमें आत्मविशवास भी बडेगा। माता पिता को भी बेटियों को मार्शल आर्टस सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मार्शल आर्टस सीखने के बाद वह खुद की सुरक्षा तो करेंगी साथ ही देश, प्रदेश और शहर का नाम रोशन करेगीं। बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर निहारिका कौरव ने अन्तरष्ट्रीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा मैडल जीते।

साथ ही वर्ल्ड चैम्पीयनशिप, कॉमनवेल्थ शिप, साउथ एसियन शिप में भाग लिया तथा मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई निहारिका आज शहर की बेटियों के लिए प्रेरणा का पुंज बन चुकी हैं। जो कि स्वयं तो आत्मनिर्भर हैं ही दूसरी बेटियों को भी मार्शल आर्टस सीखने की प्रेरणा देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments