विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं का होगा सम्मान

किशोरी बालिका दिवस का आयोजन आज...

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं का होगा सम्मान


ग्वालियर l राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को ग्वालियर में “किशोरी बालिका दिवस” डॉ. भगवत सहाय सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी होंगी।


महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिंह ने बताया कि किशोरी बालिका दिवस का आयोजन 24 जनवरी को प्रात: 11 बजे से किया जायेगा।

समारोह में बिटिया उत्सव 2019 में आयोजित गतिविधियों पर आधारित एक पुस्तिका का अनावरण करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

कार्यक्रम स्थल पर विधिक सहायता, सशक्त वाहिनी, वन स्टॉप सेंटर एवं ऊर्जा डेस्क भी स्थापित की जायेगी। 
Reactions

Post a Comment

0 Comments