कुख्यात गैंगस्टर व तीस हजार के इनामी...
परमाल तोमर को शाॅर्ट एनकाउन्टर में पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर। शहर में 10 जुलाई 2019 को प्राॅपर्टी डीलर एवं डिस्क कारोबारी पंकज सिकरवार की हत्या की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिये अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह द्वारा कुख्यात गैंगस्टर परमाल तोमर एवं इसके साथियों पर तीस-तीस हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।
पंकज सिकरवार की हत्या के फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुचंाने लियेे पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन,भापुसे ने मुख्य टारगेट पर लिया था और इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक,अपराध पंकज पाण्डेय को क्राईम ब्रांच व महाराजपुरा सर्किल की संयुक्त टीमें बनाने के निर्देश दिये।
पंकज पाण्डेय ने डीएसपी,अपराध रत्नेश तोेमर एवं थाना प्रभारी अपराध शाखा दामोदर गुप्ता तथा उप निरीक्षक मनोज परमार के नेतृत्व में दो प्रथक-प्र्रथक टीमें तथा सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया एवं थाना प्रभारी हजीरा आलोकसिंह के नेतृत्व में फरार आरोेपियों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें बनाई जाकर बदमाशों की पतारसी हेतु लगाया गया तथा अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह, एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ए.के. पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु लगातार स्वयं उक्त टीमों का पर्यवेक्षण किया जा रहा था।
30 नवंबर 2019 को डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पंकज सिकरवार की हत्या का मुख्य आरोपी 30 हजार रूपये का इनामी बदमाष परमाल तोमर अपने दो साथियों के साथ मोटर साइकल पर सवार होकर चार षहर के नाका पर किसी व्यक्ति से मिलकर वापस मुरैना की तरफ निकलने वाला है, उक्त सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियेां को अवगत कराकर एक टीम डीएसपी अपराध तथा थाना प्रभारी अपराध शाखा के साथ बनाई गई तथा दूसरी टीम उप निरीक्षक मनोज परमार के नेत्त्व में तैयार कराई गई तथा एक अतिरिक्त टीम सीएसपी महाराजपुरा रवी भदौरिया एवं थाना प्रभारी हजीरा के नेतृत्व मे बदमाषांे को घेरने के लिये जलालपुर से सुसेरा जाने वाले मार्ग के आसपास लगाई गई।
रात को तीन बजे उप निरीक्षक मनोज परमार की पार्टी को जलालपुर से सुसेरा की तरफ एक काले रंग की मोटर साईकल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे, जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया उसी दौरान मोटर साईकल पर पीछे बैठे बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर दो फायर किये गये तथा बाद में उक्त बदमाश द्वारा मोटर सायकिल से नीचे उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये, तब पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किये जिससे दो गोली एक बदमाष के दाहिने पैर मे लगी और वह जमीन पर गिर गया अन्य दो बदमाष अंधेरे का फायदा उठाकर मोटर साइकल से भाग गये।
पकड़े गये बदमाष से पूछताछ मे उसने अपना नाम परमाल सिंह तोमर पुत्र मुन्ना सिंह तोमर निवासी चार शहर का नाका हजीरा जिला ग्वालियर बताया। पकड़े गये बदमाष से एक 32 वोर की पिस्टल एवं एक 9 एमएम की पिस्टल कमर में लोडेड मिली, जिसकी मैग्जीन मे 5 जिंदा राउण्ड मिलेे एवं 4 खाली खोखे मौके से बरामद किये गये। बदमाष के पैर मे गोली लगने से उपचार हेतु जेएएच हाॅस्पीटल भेजा गया। अन्य भागे बदमाषों तथा हत्याकाण्ड में संलिप्त फरार आरोपियों की तलाश हेतु पार्टियां रवाना की गई है। पकड़े गये बदमाश परमाल सिंह तोमर पर कुल 26 हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसे तमाम गंभीर अपराध ग्वालियर व मुरैना जिले में दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका - डीएसपी,अपराध रत्नेश सिंह तोमर, सीएसपी महाराजपुरा रवी भदौरिया, थाना प्रभारी अपराध शाखा दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार, उप निरीक्षक मनोज सिंह परमार, हरेन्द्र राजपूत प्र0आर0 दिनेष तोमर, राजीव सोलंकी, गुलशन सोनकर, आरक्षक विकाष तोमर, योगेन्द्र तोमर, नरवीर राणा, रामवीर सिंह, नीरज यादव, सुमित भदौरिया, भगवती सोलंकी, की सराहनीय भूमिका रही है।
अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह, े एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री ए.के.पाण्डेय द्वारा शाॅर्ट एनकाउन्टर करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


0 Comments