फैसले की घड़ी...
अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल
नई दिल्ली। अयोध्या पर फैसले की घड़ी आ गई है। एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट शनिवार को अयोध्या पर अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले शुक्रवार को दिन में ही सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर कानून व्यवस्था पर बात की थी।
गौरतलब है देश के इस सबसे बहुचर्चित फैसले पर देश -दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। अयोध्या फैसले के मद्देनजर देशभर में सुरक्षाव्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। देशभर में पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। अयोध्या का मामला काफी संवेदनशील है इसलिए फैसले की घड़ी नजदीक आने के साथ ही दोनों ही धर्मों के धर्मगुरुओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से जुडे़ पक्षकारों ने भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा और उन्होंने लोगों से अपील की है कि जीत में उन्माद न करें और हार का किसी भी रूप में आक्रोश व्यक्त न करें।



0 Comments