सेना हवलदार ने रचा कीर्तिमान...

बाइक पर सीढ़ी से खड़े होकर उसे लगातार 128 किमी चलाया



जबलपुर l जबलपुर में सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स के सदस्य केसरी जेना ने शुक्रवार को सबसे ज्यादा देर तक स्टंट करते हुए बाइक चलाने का विश्व कीर्तिमान रच दिया। हवलदार जेना ने बिना हैंडल थामे सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर बाइक चलाने का नया विश्व कीर्तिमान अपने नाम लिया। केसरी जेना ने साढ़े चार घंटे उल्टा खड़े होकर बाइक चलाई। उन्होंने साढ़े 4 घंटे से ज्यादा और 128 किलोमीटर बाइक चलाई। इस दौरान उन्होंने 320 राउंड लगाए।

बीएसएफ के इंस्पेक्टर का रिकॉर्ड तोड़ा 
जबलपुर में सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स टीम में शामिल हवलदार केसरी जेना ने विश्व कीर्तिमान रचा है। उन्होंने बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। उनके नाम 2 घंटे 11 मिनट तक बाइक चलाने का विश्व रिकॉर्ड था।

डेयर डेविल्स टीम के सदस्य हैं 
डेयर डेविल्स टीम मेंबर हवलदार केसरी जेना ने बिना हैंडल थामें सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर मोटर साइकिल चला रहे हैं। जेना शुक्रवार को सुबह 6 बजे बाइक पर सवार हुए इसके बाद वह लगातर साढ़े 4 घंटे बाइक चलाते रहे। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पार करते हुए बीएसएफ इंस्पेक्टर अवधेश सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही सबसे ज्यादा देर तक बाइक चलाने का नया विश्व कीर्तिमान अपने नाम दर्ज लिया।

बीएसएफ के अवधेश सिंह का ये था रिकॉर्ड 
बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बाइक पर उलटे लटककर 68 किलोमीटर बाइक चलाने का रिकॉर्ड बनाया था। हवलदार केसरी जेना ने साढ़े 4 घंटे से ज्यादा समय तक 128 किमी तक बाइक चलायी। जबलपुर के इस मैदान के उन्होंने बाइक पर 320 चक्कर लगाए। जेना ने 140 किलोमीटर तक बाइक चलाने का संकल्प लिया था। जबलपुर के कोबरा ग्राउंड 2 टीटीआर इस विश्व कीर्तिमान का गवाह बना।
Reactions

Post a Comment

0 Comments