G News 24 : ग्लोबल वार्मिंग बनेगा अगले सामूहिक विनाश का कारण !

 शोध में हुआ डरावना खुलासा…

ग्लोबल वार्मिंग बनेगा अगले सामूहिक विनाश का कारण !

नई दिल्ली। समुद्र के बारे में पढ़ना और जानना हमेशा से रोचक रहा है। यह भी सवाल उठता रहता है कि क्या समुद्र पृथ्वी पर विनाश ला सकता है। क्या समुद्री जानवर या जीव-जंतु समुद्र से निकलकर इंसानी बस्ती पर कब्जा कर सकते हैं। इन तमाम सवालों का जवाब शोधकर्ता खोजने की कोशिश में लगे रहते हैं। शोधकर्ताओं की एक टीम ने उत्तरी डकोटा और कनाडा के बीच मौजूद 5.18 लाख वर्ग किलोमीटर के बेकेन फॉर्मेशन नाम के इलाके की जांच की।  इस जगह पर उन्हें एक ब्लैक शेल मिला। दरअसल बेकेन फॉर्मेशन अमेरिका का सबसे बड़ा नेचुरल गैस और तेल का खजाना है। लेकिन शोधकर्ताओं के ब्लैक शेल पर किए गए शोध में डरावना खुलासा हुआ है। 

शोध में पता चला है कि समुद्र में बढ़ते जलस्तर में कई बार ऑक्सीजन के स्तर में कमी आई है। इसके साथ ही हाइड्रोजन सल्फाइड के फैलाव में वृद्धि देखी गई। शोधकर्ताओं ने बताया कि इसी वजह से डेवोनियन काल में यानी 41.9 करोड़ साल से 35.89 करोड़ साल तक सामूहिक विनाश की प्रक्रिया दुनिया के अलग-अलग कोनों में चली। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइड्रोजन सल्फाइड तब बनता है जब काई समुद्र तल पर सड़ना शुरू करती है। इस कारण समुद्र में ऑक्सीजन के स्तर में तेजी से बदलाव होता है और इसमें तेजी से कमी आती है। इस शोध के सहलेखक ने बताया कि पहले कई बार हाइड्रोजन सल्फाइड के फैलने से सामूहिक विनाश हो चुका है। 

लेकिन अभी तक इसके प्रभावों पर शोध नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि डेवोनियन काल के दौरान ऐसी मछलियां होती थीं, जिनमें जबड़े नहीं होते थे। इन्हें प्लैकोडर्म्स कहते थे। ये मछलियां विशेष रूप से गोंडवाना और यूरामेरिका में फैली थीं। उस दौरान समुद्र में ट्रिलोबाइट्स और अमोनाइट्स भी काफी मात्रा में थे। जमीन पर फर्न जैसे पौधे भी थे। यही डेवोनियन काल पांच बड़े सामूहिक विनाश का गवाह बना था, जिसका कारण यही था। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में डरावने खुलासे करते हुए चेतावनी दी है कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है। उस हिसाब से अगला महाविनाश समुद्र से ही आएगा।

G.News 24 : लक्ष्य से अधिक 200 करोड़ रूपये सरकार को देगा परिवहन विभाग : संजयकुमार झा

टारगेट 15 दिन पहले ही पूरा कर लिया…

लक्ष्य से अधिक 200 करोड़ रूपये सरकार को देगा परिवहन विभाग : संजयकुमार झा

ग्वालियर। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिवहन विभाग द्वारा टारगेट से 200 करोड़ रूपये अधिक राशि सरकार के खाते में जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिये परिवहन विभाग के आला अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसके लिये परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों के आरटीओ, डीटीओ समेत चैक पोस्टों के प्रभारियों को टाइट कर दिया है। निर्देश दिये है कि वाहनों से टैक्स वसूली में सक्रियता के साथ जुटे रहें। जिससे 31 मार्च तक 4 हजार करोड़ रूपये राजस्व एकत्रित कर सरकार को दे दिया जाये।

आपको बता दें कि शासन से मिला 3800 करोड़ रूपये का टारगेट तो परिवहन विभाग इस बार 15 दिन से पहले ही यानी 15 मार्च तक पूरा कर चुका है। इसके बाद अतिरिक्त राजस्व वसूला जा रहा है। परिवहन आयुक्त संजयकुमार झा अपर परिवहन आयुक्त(प्रवर्तन) अरबिंद सक्सैना के बेहतर समन्वय से इस बार राजस्व वसूली के आंकड़े शुरू से ही संतोषजनक रहीं। जिन जिलों व चैक पोस्टों का ग्राफ नीचे था।ि वहां के अमले में कसावट कर दी गयी। इसके चलते हर माह वसूली का चलता रहा। यहीं कारण रहा कि 15 मार्च तक ही 3800 करोड़ रूपये से अधिक वसूल लिया गया है। अभी तक 14 मार्च 200 करोड़ रूपये और राजस्व जुटाने के निर्देश मैदानी अमले को दिये गये है।

शासन से 3800 करोड़ रूपये का राजस्व वसूलने का टारगेट मिला था जो 15 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। हमारा जोर इस पर है कि 31 मार्च तक टारगेट से 200 करोड़ रूपये ज्यादा सरकार के खाते में जमा करा दें। इसके लिये मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है - संजयकुमार झा, परिवहन आयुक्त, मप्र

G.News 24 : भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ : शेजवलकर

सांसद ने किया ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों का दौरा…

भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ : शेजवलकर

ग्वालियर। भितरवार विधानसभा के घाटीगांव क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम को हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी, जैसे ही क्षेत्र में ओला पढ़ने की खबर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण कौशल शर्मा जिला को मिली। उन्होंने घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम पाटई, डगोरा, सबराई, सुभाषपुरा, बराहना, बन्हेरी, सेकरा, बड़कागांव आदि ग्रामों में मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसानों को उचित सर्वे कराकर समय पर मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। 

सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पीड़ित किसानों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के साथ हैं। सांसद श्री शेजवलकर ने फोन पर कलेक्टिर से चर्चा कर टीम बनाकर सर्वे करवाने एवं बहुत से गांवो में सरसों कटकर खेत में पडी थी वह भी ओलावृष्टि से नष्टल हुई है उसका भी आंकलन करवाने के लिये कहा। 

सांसद श्री शेजवलकर ने किसानों को आश्व स्तं किया है कि संकट की इस घडी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पीडित किसानों के साथ खडी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदुमन सिंह पटेल, बृजमोहन गुर्जर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जसवंत सिंह झाला, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष श्याम पांडे, दिलीप रावत, सरपंच जितेंद्र रावत, भानु तोमर, मुकेश बघेल, नरेंद्र रावत, भूपेंद्र गुर्जर, मनोज कुशवाह, राजू शर्मा, गिर्राज धाकड़, कमल खत्री, रविंद्र मिश्रा, चंचल राठौर एवं बृजेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

G.News 24 : बजट 2023-24 पर संभाग स्तरीय कार्यशाला 19 को

विशेषज्ञों द्वारा दी जायेगी विशेष जानकारी…

बजट 2023-24 पर संभाग स्तरीय कार्यशाला 19 को

ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के तत्वावधान में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 एवं राज्य का बजट वर्ष 2023-24 पर ग्वालियर संभाग की संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 19 मार्च को जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित किया जायेगा। संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने कार्यक्रम के सफल एवं सुगम आयोजन हेतु संभाग स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति में संयुक्त आयुक्त विकास, कुल सचिव जीवाजी विश्वविद्यालय, अपर संचालक उच्च शिक्षा एवं अपर आयुक्त ग्वालियर को रखा गया है। आयोजन 19 मार्च को प्रात: 10.30 बजे आयोजित होगा। 

आयोजन में जनप्रतिनिधियों सहित जिले के अग्रणी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन संस्थान के विद्वान, अग्रणी अशासकीय सामाजिक संगठन, युवा संगठन, लघु उद्योग, औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि सहित जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। संभाग स्तरीय कार्यशाला के सफल आयोजन के लिये अपर कलेक्टर एच बी शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजन से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम विजया राज, महिला एवं बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जीवाजी विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य विभाग सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कैट के प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट 2023-24 पर परिचर्चा प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगी। तीन सत्रों में यह कार्यशाला आयोजित होगी। 

प्रथम सत्र उदघाटन सत्र, द्वितीय सत्र आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट वर्ष 2023-24 का प्रस्तुतिकरण और तृतीय सत्र में विशेषज्ञ समूह परिचर्चा (पैनल डिस्कर्सन) आयोजित होगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर भी विशेषज्ञों द्वारा दिया जायेगा। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में पूर्व प्रभारी इकोनोमिक्स संकाय जीवाजी विश्वविद्यालय प्रो. एस के शुक्ला, चेयरमेन चेप्टर मध्यप्रदेश के साथ ही सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड डवलपमेंट ग्वालियर उमेश वशिष्ठ रहेंगे। प्रमुख सलाहकार अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल प्रीति उपाध्याय मध्यप्रदेश बजट 2023-24 सामाजिक आर्थिक प्राथमिकता के संबंध में जानकारी देंगीं।

G.News 24 : ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे कलेक्टर

गौशाला व अमृत सरोवर सहित अन्य कार्यों व संस्थाओं का किया निरीक्षण…

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे कलेक्टर

ग्वालियर। गत दिवस अंचल में हुई भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आज शनिवार को कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह तड़के ही ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले और उन्होंने खेतों में जाकर किसानों की फसलों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा करने वाली कंपनी को सूचित करें जिससे उनके प्रतिनिधि आकर फसल का आकलन कर सकें।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि जहां जिन किसानों का भी नुकसान हुआ है उनका आकलन कर उन्हें नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  के साथ एसडीएम घाटीगांव अनिल बनबरिया, तहसीलदार श्रीमती योगिता बाजपेई, श्रीमती वंदना यादव सहित संबंधित क्षेत्रों के पटवारी एवं अन्य राजस्व अमला उपस्थित रहा।

कलेक्टर ने गौशाला व अमृत सरोवर सहित अन्य कार्यों व संस्थाओं का किया निरीक्षण

शुक्रवार को जिले की जनपद पंचायत घाटीगाँव के ग्राम बन्हेरी,बड़का गाँव, आरौन व बरई  सहित अन्य दूरस्थ गाँवों में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने गौशाला, अमृत सरोवर, व छात्रावास सहित अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही पटवारी के बस्ते की जाँच कर राजस्व अभिलेख देखे। इसके अलावा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को लाभान्वित कराने के उद्देश्य से किए जा रहे ई-केवायसी कार्य का भी जायजा लिया। भ्रमण के दौरान  कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत बन्हेरी की गौशाला में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा। 

इसके बाद बड़का गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अमृत सरोवर की बेस्टवेयर ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द बेस्टवेयर में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाडली बहना योजना के लिए ग्राम पंचायत में की जा रही है ई-केवायसी  का भी अवलोकन किया। इसी क्रम में ग्राम आरौन में पटवारी द्वारा संधारित किए जा रहे राजस्व रिकॉर्ड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ग्रामपंचायत बरई में बालक छात्रावास का  निरीक्षण किया और  बच्चों से रूबरू होकर छात्रावास में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

G.News 24 : करौली जा रहे लोगों पर मगरमच्छ का हमला, 7 की मौत !

मुरैना से लगभग 100 किलोमीटर दूर…

करौली जा रहे लोगों पर मगरमच्छ का हमला, 7 की मौत !

ग्वालियर/मुरैना। मुरैना से लगभग 100 किलोमीटर दूर सबलगढ़ और मंडरायल(राजस्थान) की सीमा पर आज सुबह 7 ग्रामीणों की चंबल नदी में डूबने से मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग शिवपुरी के निवासी हैं और मुरैना , सबलगढ़, टेंटरा होकर कैलादेवी दर्शन को जा रहे थे। मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने घटना की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि शवों की तलाश जारी है। 

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के चिलावद गांव निवासी 17 ग्रामीण राजस्थान के करौली माता मंदिर के लिए यात्रा पर निकले थे और मुरैना ,श्योपुर और राजस्थान बार्डर पर वह रही चंबल नदी को कम पानी वाले स्थान पर पैदल पार कर रहे थे। सभी 17 ग्रामीण एक दूसरे का हाथ पकडे हुये थे। इसी बीच चंबल नदी में मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और वह गहरे पानी में समा गये। इसमें से दस को मुरैना एवं राजस्थान पुलिस के गोताखोरों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बचा लिया है। वहीं 2 लोगोंं के शव भी  गोताखोरों ने बरामद कर दिये हैं और शेष 5 की तलाश जारी है। 

मुरैना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने बताया कि घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। वह स्वयं , कलेक्टर व कमिश्रर के साथ मौके पर मौजूद हैं। नरवरिया ने बताया कि जहां राडीराधेन जगह पर घटना हुई है वहां नाव या पुल की व्यवस्था नहीं है जिससे लोग पैदल ही नदी पार करते हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम सहित राजस्थान का पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

G.News 24 : जज ने सजा सुनाना शुरू किया तो मौका देख कर भाग निकला आरोपी !

घटना का पता चलते ही मचा हड़कंप…

जज ने सजा सुनाना शुरू किया तो मौका देख कर भाग निकला आरोपी !

ग्वालियर। जिला न्यायालय में पेशी पर आये चेक बाउंस के आरोपी को जैसे ही न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सजा सुनाना शुरू किया तो आरोपी मौका देख कर भाग निकला। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय की है। घटना का पता चलते ही हड़कंप मच गया और बंदी की तलाश शुरू कर दी गयी। लेकिन वह हाथ नहीं, बंदी के हाथ नहीं आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंदरगंज थाना प्रभारी अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि नरेन्द्र गौड चेक बाउंस के मामले का आरोपी था और उसे न्यायालय में पेश किया गया था। 

जहां पर न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने उसके मामले में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौैरान ही आरोपी को पता लग गया कि उसे कड़ी सजा बुलने वाली है, इसी समय वह कोर्ट से खिसक गया। जब सजा बुलने के बाद पुलिसकर्मी उसे जेल ले जाने आए तो पता चला कि आरोपी फरार हो गया है। इसका पता चलते ही पुलिस जवानों ने न्यायालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

ऐसा बताया गया है कि फरार बन्दी हजीरा के चार शहर का नाका का निवासी है और आंतरी में उसकी दुकान है। इसका पता चलते ही पुलिस की 2 टीमें हजीरा और आंतरी में दविश देने पहुंची। लेकिन आरोपी फरार मिला है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है। इस मामले में टीआई इन्दरगंज ने बताया है कि एक आरोपी के सजा बुलते ही भागने की सूचना कोर्ट से मिली है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।