रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही थी ...
डंपर ने महिला पत्रकार की बाइक को मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत !
भोपाल। भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह डंपर की चपेट में आने से महिला पत्रकार सपना की मौत हो गई। वह रैपिडो से ऑफिस जा रही थीं। दूसरे बाइक सवार के कट मारने से बाइक का संतुलन बिगड़ा था। भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला पत्रकार सपना की मौत हो गई। वह रैपिडो बाइक बुक करके ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे पर हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे डंपर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सपना एक निजी न्यूज चैनल में आउटपुट विभाग में काम करती थीं। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। हादसे की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। दूसरे बाइक सवार के कट मारने से बिगड़ा संतुलन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सपना रविवार सुबह करीब 8 बजे रैपिडो बाइक से अपने ऑफिस जा रही थीं। भदभदा चौराहे के पास एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया। इससे रैपिडो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक पर पीछे बैठी सपना सड़क पर गिर गईं।
इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने के कारण उनकी जान चली गई। NO ENTRY में घुसा था डंपर हादसे को लेकर एक गंभीर बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि डंपर NO ENTRY में घुसा था। प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन के प्रवेश को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि प्रतिबंधित मार्ग पर डंपर के प्रवेश की पुष्टि होती है, तो यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।
डंपर और बाइक चालक की तलाश में पुलिस हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कमला नगर पुलिस डंपर चालक और कट मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है। दोनों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। पुलिस हादसे के घटनाक्रम और जिम्मेदार वाहन चालकों की भूमिका की जांच कर रही है।
निजी न्यूज चैनल में आउटपुट विभाग में थीं सपना मृतका सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। वह भोपाल में रहकर एक निजी न्यूज चैनल में आउटपुट विभाग में काम कर रही थीं। सुबह ऑफिस जाते समय हुए इस हादसे ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।






0 Comments