अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया...
ISBT के मुख्य मार्ग पर गंदगी पाए जाने पर ZO,HOऔर WHO का कटेगा 2 दिन का वेतन !
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने आज शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 08 स्थित न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 08 में डब्ल्यूएचओ, एडब्ल्यूएचओ, जेडएचओ एवं एएचओ की कार्यप्रणाली में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, डिवाइडर के किनारे ठेले के पास कचरा मिलने पर संबंधित ठेला संचालक के विरुद्ध 2 हजार रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात अपर आयुक्त श्री राव ने जोन क्रमांक 03 का भी निरीक्षण किया। यहां संपत्तिकर सहित अन्य राजस्व वसूली की कम प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के सुबोध खरे, उपायुक्त उत्तम जखनिया, स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






0 Comments