एक नेता ने अदालत में अपनी ही पत्नी पर आरोप लगाया,कि उसकी पत्नी ने नौ शादियां की हैं ...
शादियों की संख्या चरित्र का प्रमाण नहीं,पत्नी ने की 9 शादियां,शिकायतकर्ता खुद 7वां पति !
बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। राज्य के विजयनगर जिले के होसापेटे के एक राजनेता ने कोर्ट में दावा किया कि उनकी पत्नी अब तक 9 शादियां कर चुकी है और वह खुद उसका सातवां पति है। इतना ही नहीं, राजनेता ने आरोप लगाया कि महिला पहले शादी करती है फिर पति से विवाद करती है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देती है। हालांकि, महिला ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने नौ नहीं, बल्कि सिर्फ चार शादियां की हैं।
अदालत ने नेता को दी राहत
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने राजनेता के खिलाफ चल रहे क्रूरता के आपराधिक मामले की कार्यवाही रद्द कर दी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की अदालत में हुई। कोर्ट ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप बेहद सामान्य और अस्पष्ट हैं। इनमें ऐसे ठोस तथ्य नहीं हैं, जिनके आधार पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सके।
राजनेता के मुताबिक, महिला शादी के बाद हर पति से विवाद करती है और फिर उसके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करा देती है। हालांकि, पत्नी ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि पति झूठ बोल रहे, उसने अब तक केवल चार शादियां की हैं। मामले की सुनवाई के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने राजनेता के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस सवाल पर महत्वपूर्ण कानूनी बात भी कही है। अदालत ने साफ किया कि किसी व्यक्ति की पिछली शादियों की संख्या उसके चरित्र का प्रमाण नहीं है। लेकिन आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए शिकायत में अपराध से जुड़े स्पष्ट तथ्य और सबूत होना जरूरी है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
यह मामला कर्नाटक के होसपेट निवासी राजनेता राजा हुसैन और उनकी पत्नी तबस्सुम से जुड़ा है। दोनों की शादी 13 जनवरी 2022 को हुई थी और कुछ समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी ने पति और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।






0 Comments