G News 24 : रतनगढ़ माता मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, करीब 7 से 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन !

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को मिल रहे सुगम दर्शन...

रतनगढ़ माता मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, करीब 7 से 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन !

दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन की सतर्कता, मुस्तैदी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते श्रद्धालु सुगमता एवं व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन कर रहे हैं। लगभग  7 से 10 लाख श्रद्धालु माता रतनगढ़ के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

मेले में स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में सुविधाजनक एवं सुगम दर्शन का लाभ मिले।

Reactions

Post a Comment

0 Comments