कायस्थ बंधुओं एवं बहनों ने की,समाज की सुख-समृद्धि,उन्नतिके लिए की मंगल कामना ...
भगवान श्री चित्रगुप्त जी की परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद किया गया कलम-दवात पूजन !
इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विधि-विधान से पूजन एवं हवन संपन्न हुआ। साथ ही कलम-दवात का पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं मंगल की कामना की गई ।
समस्त कायस्थ बंधुओं एवं बहनों ने इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने मनोरथों की सिद्धि हेतु श्रद्धापूर्वक आराधना की । इस अवसर पर समस्त समाजबंधुओं को पंच दिवसीय दीपावली पर्व एवं भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।






0 Comments