G News 24 : 26 को अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला,22 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने !

  प्रातः 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में  होगा आयोजन...

26 को अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला,22 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने !

ग्वालियर 20 नवम्बर 2026/ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की 22 कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।

ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने 

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में सिक्योर टास्क अहमदाबाद, टीमलीस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, जॉबफेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड ब्लिकिट वेयर हाउस प्राइवेट लिमिटेड फारूख नगर गुरुग्राम, कुल कवच वैश्विक सुरक्षा सर्विस अहमदाबाद, ए० एस० एम० हुन्डई प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, एम० आर० एफ० टायर प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विस ग्वालियर, इंदौर व भोपाल, मैडी एज इन्फिनिटी इंश्योरेंस आईएमएफ प्रा.लि. भोपाल, आई नोक्स डी.बी. मॉल ग्वालियर, जे०बी० मंधाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, कोटक महिन्द्रा बैंक ग्वालियर, एल० आई० सी० ग्वालियर, के. के. इन्टरप्राइजेज राजकोट गुजरात, सुप्रीम प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर भिण्ड, गरुण 24×7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर, सन सोलर टेक्नोलॉजी प्रा० लिमि० ग्वालियर, आई सेक्ट ग्वालियर, सीएससी सेंटर शिवपुरी व  ग्वालियर, भारत-पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वा० एवं सिक्योरिटी लिमिटेड सानंद, अहमदाबाद आदि शामिल हैं। 

इन पदों के लिये होगी भर्ती 

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, टूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर, प्यून, डिप्लोमा आई.टी.आई. सभी ट्रेड में, डिप्लोमा आई.टी.आई. सभी ट्रेड में, डिप्लोमा, आई.टी.आई. सभी ट्रेड में सी, फिटर, टर्नर एवं मशीनिष्ट, आई.टी.आई., टैलीकॉलिंग व कम्प्यूटर ऑपरेटर सभी ट्रेड में इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा।

यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे 

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments