G News 24 : स्पंदन–2026 के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर,सात प्रतियोगिताओं में लिया उत्साह से हिस्सा !

 । प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव ...

स्पंदन–2026 के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर,सात प्रतियोगिताओं में लिया उत्साह से हिस्सा !

ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘स्पंदन–2026’ के दूसरे दिन विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। 2 नवंबर को आयोजित सात प्रतियोगिताओं में ग्वालियर सहित अन्य शहरों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने प्रबंधन, विधि, फोटोग्राफी, गेमिंग, पाककला और नृत्य जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दिनभर आयोजित प्रतियोगिताओं में वर्चुअल शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने शेयर बाजार की कार्यप्रणाली और निवेश रणनीतियों को समझा, वहीं बेस्ट मैनेजर प्रतियोगिता में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने के कौशल और प्रबंधन दक्षता की परख हुई। लॉ क्विज में विधिक ज्ञान और त्वरित सोच का मुकाबला देखने को मिला। इसमें खुशी उपाध्याय ने प्रथम, आदित्य धाकड़ ने द्वितीय और देव छपरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में ‘छवि’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कैमरे के जरिए रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जबकि ‘गेमिंग वॉरियर्स–I’ में रणनीति, एकाग्रता और तेज प्रतिक्रिया का रोमांचक मुकाबला हुआ। ‘जायका’ फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में दो-दो सदस्यों की टीमों ने बिना आग का इस्तेमाल किए आकर्षक व्यंजन तैयार किए। वहीं ‘डांस डैज़ल’ में एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महोत्सव की खास बात यह रही कि सभी प्रतियोगिताओं का संचालन विद्यार्थियों ने स्वयं किया, जबकि शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। संस्थान के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों के सहयोग और विद्यार्थी स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से सभी आयोजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हुए। दिनभर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा के साथ उत्साह एवं रचनात्मकता का भी परिचय दिया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments