चयनित छात्र-छात्राएँ 26, 27 और 28 नवम्बर 2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले का का नेतृत्व करेंगे...
अन्तर्कक्षा युवा उत्सव सम्पन्न, 12 विधाओं में विद्यार्थियों का चयन !
ग्वालियर, 20 नवम्बर। जीवाजी विश्वविद्यालय में चल रही अन्तर्कक्षा विश्वविद्यालय अध्ययनशाला युवा उत्सव चयन प्रक्रिया शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। गालव सभागार में संगीत, क्ले मॉडलिंग, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।तीन दिवसीय इस युवा उत्सव में विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
चयन प्रक्रिया के बाद विभिन्न विधाओं में निम्न विद्यार्थियों का चयन किया गया...
1. वाद-विवाद हिन्दी — सोनाक्षी सिंह सोलंकी, कुमकुम सिंह
2. वाद-विवाद अंग्रेजी — कुमकुम सिंह, सोनाक्षी सिंह सोलंकी
3. वक्तृत्वकला हिन्दी — सोनाक्षी सिंह सोलंकी
4. वक्तृत्वकला अंग्रेजी — कुमकुम सिंह
5. ऑन द स्पॉट पेंटिंग — अनुष्का रावत
6. कोलाज, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली — अंशिका जैन
7. स्किट एवं माईम — प्रशांत शर्मा, निशांत शर्मा, सुशांत शर्मा, विपुल दुबे, अनुष्का गुर्जर, सोनाक्षी सिंह सोलंकी
8. क्ले मॉडलिंग — ओजस्वनी कोठारी
9. समूह गान पाश्चात्य — उत्कर्ष साहू, मान्या खरे, ओजस्वनी कोठारी, ईशिका राठौर
10. एकल गायन पाश्चात्य — उत्कर्ष साहू
11. एकल गायन सुगम — मान्या खरे
12. एकल वादन पाश्चात्य — उत्कर्ष साहू
चयनित छात्र-छात्राएँ 26, 27 और 28 नवम्बर 2026 को के.आर.जी. कॉलेज की संगठन व्यवस्था में आयोजित होने वाले अन्तर्महाविद्यालय जिला स्तरीय युवा उत्सव में विश्वविद्यालय अध्ययनशाला का नेतृत्व करेंगे।
इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. जे.एन. गौतम ने चयनित विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर अपनी-अपनी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने निर्णायकों का स्वागत एवं आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श सिमौलिया ने किया।






0 Comments