10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत ...
यातायात पुलिस द्वारा की गई वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ सख्त चालानी भी की गई !
एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान..
यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट्स को साथ लेकर नाका चंद्रवदनी, माधवनगर चौराहा, रेलवे स्टेशन व प्रमुख मार्गों पर सतर्क चालकों का धन्यवाद कर व नियम तोड़ने वालों को समझाइश देकर लगभग 200 चालकों को जागरूक किया गया। उप निरीक्षक श्री प्रभु दयाल मिंज द्वारा कैडेट्स को नियम पुस्तिकाएँ व 250-300 पंपलेट बांटे गए, तथा मुरार कैंट में थाना प्रभारी यातायात (गोला का मंदिर) श्री प्रबल यादव द्वारा 300 एनसीसी कैडेट्स को यातायात सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
सख्त चालानी कार्यवाही व लाइसेंस निरस्तीकरण...
नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही करते हुए 337 चालान बनाकर ₹ 1,37,500/- समन शुल्क वसूल किया गया।बार-बार नियम तोड़ने व गंभीर लापरवाही बरतने वाले 35 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रस्ताव आरटीओ कार्यालय ग्वालियर भेजा गया।
शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता...
राहवीर (गुड समैरिटन) एवं हिट एंड रन योजना: दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने वाले मददगार व्यक्ति को ₹25,000 प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र व कानूनी संरक्षण तथा हिट एंड रन मामलों में मृत्यु पर ₹2 लाख व गंभीर चोट पर ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। PM कैशलेस इलाज योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के 7 दिनों के भीतर चिह्नित अस्पतालों में शासन द्वारा ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
ग्वालियर पुलिस की अपील...
समस्त नागरिक वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनामुक्त ग्वालियर बनाने में सहयोग दें।
"ग्वालियर पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा में तत्पर"




0 Comments