खदान से बारिश का पानी निकालने के लिए मोटर चलाने के दौरान हादसा...
बिलौआ में खदान में करंट लगने से तीन गायों की मौत, मौके पर जुटे ग्रामीण !
बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किए जाने की चर्चा
घटना के बाद खदान संचालक द्वारा तीनों गायों का गोपनीय तरीके से अंतिम संस्कार किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही, मृत गायों का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की भी जानकारी मिली है। हालांकि, इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच पर नजर बनी हुई है। करंट फैलने के कारणों तथा मृत गायों के अंतिम संस्कार से संबंधित तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।




0 Comments