G News 24 : बेंती कोठी में हो रहा शस्त्र पूजन अनुष्ठान, हथियारों का जखीरा देख उड़ जाएंगे होश !

 राजा भैया का शस्त्र पूजन...

बेंती कोठी में हो रहा शस्त्र पूजन अनुष्ठान, हथियारों का जखीरा देख उड़ जाएंगे होश !

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया के बेंती कोठी पर विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का अनुष्ठान हो रहा है। इस बार उनके शस्त्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का आज विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का भव्य वीडियो सामने आया है।

बेंती राजभवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस बार पिछले साल से ज्यादा... करीब 300 से अधिक छोटे-बड़े असलहों का पूजन किया गया। पत्नी रानी भानवी सिंह द्वारा पिछले साल लगाए गए अवैध हथियारों के आरोप के बाद इस साल का ये शस्त्र पूजन और भी ज्यादा चर्चा में है। कुंडा के बेंती राजमहल में समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है और सैकड़ों असलहों की विजय दशमी के अवसर पर पूजा हो रही है।

विजयदशमी के पावन पर्व पर कुंडा के बेंती राजभवन में एक बार फिर वही परंपरा दोहराई गई। सनातन परंपरा के अनुसार राजा भैया ने अपने पुश्तैनी राजभवन में शस्त्र पूजन किया। इस बार शस्त्रों के जखीरे में इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल जहां करीब 300 हथियार पूजे गए थे, वहीं इस बार मुख्य हॉल में 500 से अधिक आधुनिक और पारंपरिक हथियारों को सजाया गया। राजभवन के पुरोहितों और वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पूरे विधि-विधान से पूजा हुई। 

राजा भैया ने एक-एक शस्त्र पर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की और आरती की। ये क्षत्रिय परंपरा का दशकों पुराना अनुष्ठान है जिसे राजा भैया हर विजयदशमी पर निभाते हैं। लेकिन इस पूजा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। पिछले साल ठीक इसी पूजन से पहले राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री को चिट्ठी लिखकर राजा भैया पर अवैध और विदेशी हथियारों का जखीरा रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। राजा भैया की तरफ से सफाई दी गई थी कि ये सभी हथियार वैध हैं। 30 से ज्यादा हथियार उनके, उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों के नाम पर लाइसेंसी हैं, बाकी उनके ब्लॉक प्रमुखों, प्रधानों और समर्थकों के हैं। राजा भैया ने तब कहा था - जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है। 

आज एक बार फिर सैकड़ों हथियारों के साथ ये भव्य पूजन कर राजा भैया ने अपनी उसी बात को दोहराया है और विरोधियों को शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया है। पुलिस की पिछली रिपोर्ट में भी इस पूजन को परंपरागत और वैध बताया गया था। कुल मिलाकर विजयदशमी पर बेंती राजभवन से शक्ति उपासना की ये तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ शस्त्र पूजन के जरिए राजा भैया ने अपनी परंपरा और सियासी ताकत दोनों का प्रदर्शन किया है।

पूजा के वक्त राजा भैया पारम्परिक धोती कुर्ता और समर्थक कुर्ता पायजामा में नजर आये। राजा भैया ने उपस्थित समर्थकों ने लगातार दूसरे साल विजयदशमी पर यह पूजन किया। आचार्य अतुल जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपूर्ण पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया गया। राजा भैया ने कहा कि यह सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस दिन शस्त्रों के साथ गौ, अश्व और वाहनों का पूजन भी किया जाता है। उन्होंने इसे असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए हर घर में यह परंपरा निभाने की बात कही। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments