G News 24 : एक शातिर के मोबाईल से SI,डॉक्टर और साध्वी सहित 50 से अधिक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले !

पकड़े गए युवक के मोबाइल व लैपटॉप का डेटा चेक करते करते ही उजागर हुए काले करनामे... 

एक शातिर के मोबाईल से SI,डॉक्टर और साध्वी सहित 50 से अधिक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले !

'ग्वालियर। सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा है। उसके मोबाइल से 50 से अधिक आपत्तिजनक महिलाओं के वीडियो मिले है। इनमें एमपी-यूपी शहरों की महिलायें शामिल है। आरोपी 40-50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहिता महिलाओं से दोस्ती करता था। वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें करवा उनकी रिकॉर्डिंग करता था। टारगेट की गयी महिलाओं में पुलिस एसआई, डॉक्टर और साध्वी भी शामिल है। आरोपी सिटीसेंटर के सारिका नगर निवासी 40 वर्षीय योगेश गुप्ता है। वह पानी का प्लांट का संचालन करता है, शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क बनाता था।

संपर्क नंबरों से महिलाओं तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस मोबाइल से मिले संपर्क नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क कर रही है। आरोपी के लैपटॉप में मिले डेटा को भी खंगाला जा रहा है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि रिकॉर्डिंग के बाद महिलाओं पर दबाव बनाया गया या उनसे पैसे मांगे गए।

वीडियो कॉल के दौरान आरोपी स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप का इस्तेमाल करता था। पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। वह इन रिकॉर्डिंग को अपने पास सुरक्षित रखता था। पुलिस को उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है। पुलिस मोबाइल में मिले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments