G News 24 : गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल !

 20 से मजदूर घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है...

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल !

गुजरात के कच्छ ज़िले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घाल हुए हैं. ये घटना आज तड़के सुबह 3-4 बजे के बीच की है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये हादसा कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में हुआ है. कच्छ कलेक्टर अनिल रानावसिया और वेस्ट कच्छ SP विकास सुंडा ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की और कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा. 

 पिकअप वैन में थे 30-32 मजदूर

इस मामले पर कलेक्टर अनिल रानावसिया ने कहा, "कल रात कच्छ ज़िले के खावड़ा गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ. एक कंपनी के लगभग 30-32 मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के दौरान पिकअप वैन पलट गई, जिससे कई लोग घायल हो गए. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब सात लोगों की मौत हो गई है. घायलों को भुज के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर जरूरी मेडिकल उपकरणों की मदद से उनका इलाज कर रहे हैं. हादसे की पूरी जांच करने और यह पता लगाने के लिए कि यह हादसा असल में कैसे और क्यों हुआ, RTO और पुलिसकर्मियों की टीमें भेजी गई हैं."

खावड़ा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एमबी चावड़ा ने बातचीत में कहा, "विपरीत दिशाओं से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो कैंपर (पिकअप वाहन) की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है." पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित पिकअप वाहन में सवार थे. टक्कर के कारण सात मजदूर क्षतिग्रस्त  पिकअप वाहन के अंदर फंस गए थे और उन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है., जबकि 20 से अधिक घायल मजदूरों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी लापरवाही के कारण ये सड़क हादसा हुआ है?

Reactions

Post a Comment

0 Comments