G News 24 : ग्वालियर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रामदास घाटी पार्क में चला विशेष सफाई अभियान !

 नगर निगम आयुक्त श्रीचौधरी के निर्देशानुसार शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है...

ग्वालियर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रामदास घाटी पार्क में चला विशेष सफाई अभियान !

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर एवं उसकी सहयोगी संस्था डिवाइन द्वारा आज वार्ड क्रमांक 33, जोन क्रमांक 07 स्थित रामदास घाटी पार्क में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट की टीम और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर पूरे पार्क परिसर की गहन साफ-सफाई की और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की। 

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे को केवल निर्धारित स्थान पर फेंकने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके देने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments