G News 24 : कांग्रेस और आरजेडी का हिन्दू विरोधी नैरेटिव,जमुई कांड के दरिंदे निकले तेजस्वी के समर्थक !

‘भगवा आतंकवाद’ से ‘भगवा बलात्कारी’ तक,

कांग्रेस और आरजेडी का हिन्दू विरोधी नैरेटिव,जमुई कांड के दरिंदे निकले तेजस्वी के समर्थक !


भगवा रंग को भारत की आध्यात्मिक, संत परंपरा, त्याग, तपस्या, बलिदान और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसी विपक्षी पार्टियां अपने छुद्र राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसे बदनाम करने की कोशिश करती रहती हैं। इन विपक्षी पार्टियों के अंदर भगवा रंग और सनातन धर्म को लेकर इतना जहर भरा हुआ है कि यौन उत्पीड़न, हिंसा और आतंकवाद से जोड़कर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जाता है। राहुल गांधी हो या तेजस्वी यादव, किसी ना किसी बहाने सनातन धर्म के प्रति अपनी नफरत को जाहिर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न और छेड़खानी मामले में भगवा रंग को कलंकित करने का प्रयास किया। इसके साथ ही ‘भगवा आतंकवाद’ से ‘भगवा बलात्कारी’ तक अपने हिन्दू विरोधी नैरेटिव को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।  

19 सितंबर को बिहार के जमुई में बदसलूकी की गई...

बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम 10वीं की नाबालिग छात्रा अपने फ्रेंड के साथ जा रही थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बदसलूकी की। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपियों की घिनौनी हरकत साफ नजर आ रही है। मामले ने तब तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के मुताबिक, नाबालिग छात्र और छात्रा मोपैड बाइक पर बैठे हैं। दोनों को भीड़ ने घेरा हुआ है। भीड़ में मौजूद लोगों की तरफ से लड़की का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। इस बीच लड़की के साथ जो छात्र है, वो उसे लगातार बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, यह इलाका लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर स्थित है। जहां बदसलूकी की गई, वो इलाका अक्सर सुनसान रहता है। जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से कटकर यह सड़क सीधे मड़वा पहाड़ी की ओर जाती है। शाम ढलते ही यह सड़क सुनसान हो जाती है। इसका फायदा अपराधी किस्म के लोग उठाते हैं। एसडीओपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

इस छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है। बिहार पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। पीड़ितों ने इस घटनाक्रम को लेकर किसी तरह की आधिकारिक शिकायत नहीं दी थी। जब उनसे संपर्क किया तो आवेदन दिया गया। इस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। वीडियो में जो अपराधी तत्व थे, उन्हें चिन्हित किया गया। इसके अलावा घटना की जांच और कार्रवाई को लेकर एसडीओपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। वो लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। 

एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए दो दरिंदे...

इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने दो आरोपियों नंदन यादव और हरे राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान इन्हें जमुई-लखीसराय की सीमा के पास किऊल नदी के पास पकड़ा। जमुई पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को भागने के क्रम में पैर में गोली मारी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंगेर रेंज के DIG राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों में से एक नंदन यादव, के पैर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि उसका साथी हरेराम यादव पुलिस से भागने की कोशिश में अपने घुटने फ्रैक्चर करवा बैठा; पुलिस सोमवार से ही दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। क्लिप में हरेराम ही स्कार्फ से चेहरा ढके हुए और ग्रुप की अगुवाई करते हुए दिखाई दिया था।

तेजस्वी यादव ने गढ़ा ‘भगवा बलात्कारी’ का नैरेटिव !

जमुई यौन उत्पीड़न मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब वायरल वीडियो में एक शख्स को भगवा गमछा सिर पर बांधे नाबालिग लड़की से ज्यादती करते देखा गया। आरजेडी के सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने इसे सियासी रंग दे दिया। उन्हें भगवा गमछे में राई भर भी ‘हरा रंग’ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के ‘भगवा आतंकवाद’ की थ्योरी को आगे बढ़ाते हुए ‘भगवा बलात्कारी’ का नया शब्द रच दिया। तेजस्वी यादव ने पुलिस जांच पूरी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक खास नैरेटिव को गढ़ा, ताकि भगवा रंग को बदनाम कर समाज में जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण किया जा सके। 

गमछा के रंग से लिखी गई सियासी बदनामी की पटकथा !

आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने मुख्य आरोपी नंदन यादव के गमछा के रंग को देखकर सियासी बदनामी की पटकथा लिख डाली। 

तेजस्वी का व्यंगात्मक ट्वीट जिसके कुछ अंश इस प्रकार हैं ....

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ” जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा...

CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?

पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा

CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है?

पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।

CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?

पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।

CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी।

पुलिस:- सर मुश्किल है

CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….

पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।

CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!

दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे?

बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…

जमुई यौन उत्पीड़न मामले में कुल 7 आरोपियों की पहचान

वायरल वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने कुल 7 आरोपियों की पहचान की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव के अलावा 3 अन्य आरोपियों (जिन्हें नाबालिग बताया गया है) को पहले ही पकड़ा जा चुका है। इस तरह कुल 5 आरोपी अब तक गिरफ्त में आ चुके हैं। वारदात में शामिल बाकी बचे 2 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर मौजूद रामाशीष चौधरी ने घटना का वीडियो बनाया। 20 सितंबर की शाम रामाशीष ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद कुंदन और फैयाज अहमद ने भी इसे फैलाया।

मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव का आरजेडी कनेक्शन

सोशल मीडिया में दावा किया गया है कि मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव के अलावा 3 अन्य नाबालिग आरोपी यादव समाज से ही जुड़े हैं। मुख्य आरोपी नंदन यादव का पिता गनौरी यादव आरजेडी का इलाके का बड़ा नेता है। हरिराम यादव जिसके पैर में दो गोली लगी और भागते समय उसका पैर टूट गया वह भी आरजेडी से जुड़ा हुआ है। लेकिन जैसे ही विपक्ष को पता चला कि सभी के सभी दरिंदे यादव समाज से हैं और तेजस्वी यादव की पार्टी से जुड़े हुए हैं, तो पूरा विपक्ष एकदम मौन हो गया।

“लालू जी का “असली चेला” था जमुई का गुनहगार!”

तेजस्वी यादव के विवादित ट्वीट ने जहां सियासी हलचल पैदा कर दी, वहीं आरोपियों की पहचान होने के बाद बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया। बिहार बीजेपी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें हरा गमछा पहने आरोपी नंदन यादव को लालू यादव का ‘असली चेला’ और ‘फैन’ बताया गया है। बिहार बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लालू जी का “असली चेला” था जमुई का गुनहगार!” बीजेपी द्वारा पोस्ट किए गए इस क्लिप में लालू यादव की एक क्लिप है। जिसमें लालू कह रहे हैं, “जो वर्कर है, नेता है, कार्यकर्ता है, कहीं भी जाए, तो हरा गमछी जरूर रखे, वो लाइसेंस है।”

जमुई कांड के आरोपी को मांझी ने बताया तेजस्वी का भाई

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि, “तेजस्वी जी कहते रहे हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है। तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर वीडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके। अब तेजस्वी यादव कहेंगें “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम बोलते नहीं करके दिखलाते हैं। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दीजिए, नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। सम्राट का सुशासन है भाई।’

जमुई छेड़छाड़ कांड को राहुल ने दिया सांप्रदायिक रंग

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट मामले को सियासी रंग देने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इस घटना के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज (23 सितंबर) को पटना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर राहुल गांधी ने इस घटना को सीधे भगवा गमछे की जगह ‘patriarchy’ से जोड़ दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को फिर से कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह “संस्कृति” नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।”

‘भगवा आतंकवाद’ के पुराने नैरिटव को फिर से जिंदा करने की कोशिश

राहुल गांधी के परोक्ष हमले के बाद कांग्रेस के नेताओं ने मुख्य आरोपी के भगवा गमछे को सीधे निशाना बनाया। उन्होंने एक बार फिर ‘भगवा आतंकवाद’ के अपने पुराने नैरिटव को जिंदा करने की कोशिश की है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा, “लोग बता रहे हैं जमुई कांड का आरोपी भाजपा से संबंध रखता था? भगवा गमछा बांधे जमुई की घटना का आरोपी नंदन यादव पर किन किन भाजपाई नेताओं का हाथ है, इसका खुलासा कब होगा? क्या इसको बचाने के लिए मंत्री महोदया ने decent moral policing का ज्ञान दिया था?




Reactions

Post a Comment

0 Comments