G News 24 : लोगों का विश्वास अर्जित करने के लिए,CJP के के इन जोकरों को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा : निरुपम

 CJP के अभिजीत दीपके ने शिवसेना को बताया बीजेपी की 'शेल कंपनी ...

 लोगों का विश्वास अर्जित करने के लिए,CJP के के  इन जोकरों को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा : निरुपम 

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शिवसेना को लेकर कुछ ऐसा कहा कि पार्टी भड़क गई. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार (24 सितंबर) को आरोप लगाया कि शिवसेना बीजेपी की 'शेल कंपनी' है. इस पर शिवसेना ने पलटवार किया है. शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने सीजेपी को राजनीति में आए नए 'जोकर' करार दिया.

अपने एक्स पोस्ट में संजय निरुपम ने कहा, "भारत की राजनीति में आए इन नए जोकरों को हम बताना चाहेंगे कि शिवसेना किसी की शेल कंपनी या प्रॉक्सी पार्टी नहीं है. शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर सतत काम करनेवाला एक ज्वलंत संगठन है शिवसेना."

संजय निरुपम ने गिनाए आंकड़े

इसके आगे उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी को महाराष्ट्र की जनता ने पिछले चुनावों 60 विधायक दिए (इसमें 3 निर्दलीय हैं), 7 सांसद चुनकर दिए, 1000 से ज़्यादा नगरसेवक और पार्षद दिए. यह वैभव किसी शेल कंपनी को नहीं, जन सामान्य के दिलों पर राज करनेवाले संगठन को मिलता है."

'इन जोकरों को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा'

संजय निरुपम ने कहा कि हमारी पार्टी के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की जनता का अगाध विश्वास है. इतना विश्वास अर्जित करने के लिए इन जोकरों को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा. उन्होंने कहा, "इन जोकरों को यह भी बता देना चाहूंगा कि जिनके लिए ये टेसूएं बहा रहे हैं,उन्हें और उनकी पार्टी को महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया है. इसका कारण उनका निकम्मापन है. अंत में एक ज्ञान की बात: टीका-टिपण्णी करिए ,मगर तथ्यों के साथ. वरना इस देश की जनता बहुत समझदार है,ऐसा दौड़ाएगी कि छुपने की जगह नहीं मिलेगी."

Reactions

Post a Comment

0 Comments