G News 24 : आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप,काम ज्यादा है कहकर रोका था,चैनल गेट बंद कर,किया गया दुष्कर्म !

 वेयरहाउस संचालकों ने ‘‘काम ज्यादा है’’ कहकर छात्रा को देर शाम तक रोके रखा... 

आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप,काम ज्यादा है कहकर रोका था,चैनल गेट बंद कर,किया गया दुष्कर्म !

ग्वालियर। ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में 21 वर्षीय कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वेयरहाउस संचालकों ने ‘‘काम ज्यादा है’’ कहकर छात्रा को देर शाम तक रोके रखा है। कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों ने चैनल गेट अन्दर से बंद कर दिया और इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया है।

गोले का मंदिर (जीकेएम) पुलिस के अनुसार वारदात 17 सितम्बर की शाम लगभग 7 पटरी रोड स्थित वेयरहाउस में हुई है। छात्रा बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। परिवार की आर्थिक मदद के लिये यहां पार्ट टाइम काम करती थी। उस काम खत्म होने के समय वेयरहाउस संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने रोक लिया। कर्मचारी काम खत्म कर वहां से चले गये। इसके बाद वेयरहाउस में छात्रा और दोनों संचालक ही रह गये थे।

गेट बंद कर विरोध करने पर धमकाया

यह आरोप है कि कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों संचालकों ने चैनल गेट भीतर से बन्द कर दिया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे धमकाया और घटना के बाद आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डरकी वजह वह कई दिनों तक चुप रहीं। घटना के बाद छात्रा के व्यवहार और हालत में आये परिवर्तन के बाद परिजन ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद वह सोमवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।

दोनों आरोपियों की तलाश

उन्होंने बताया- शिकायत के आधार पर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया- आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा पार्टनरशिप में यह वेयरहाउस चलाते हैं। वेयरहाउस करीब 15 दिन पहले ही शुरू किया गया था। यहां ई-कॉमर्स कंपनी के प्रोडक्ट की पैकेजिंग का काम होता है।


Reactions

Post a Comment

0 Comments