G News 24 : बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हुई चेकिंग में 7,065 का वसूला जुर्माना !

 यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने ...

बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हुई चेकिंग में 7,065 का वसूला जुर्माना !

ग्वालियर। मंडल रेल प्रबंधक, झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से झांसी मंडल में नियमित रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को ग्वालियर–बीरपुर–ग्वालियर(GWL–BIB–GWL) सेक्शन में ट्रेन संख्या 64635/64636 में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 16 मामले पकड़े गए तथा ₹7,065/- का जुर्माना/किराया एवं अर्थदंड वसूल किया गया। इनमें 12 मामले बिना टिकट यात्रा (WT) के तथा 4 मामले रेलवे अधिनियम की धारा 145 के अंतर्गत पाए गए।

 टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा के 12 मामलों में ₹6,265/- तथा धारा 145 के 4 मामलों में 800, इस प्रकार कुल 7,065 की वसूली की गई। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CCI) दिग्विजय सिकरवार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से सुरेश चंद मीणा तथा चेकिंग स्टाफ के 03 सदस्य—वरिष्ठ कमर्शियल क्लर्क कम टिकट क्लर्क (Sr. CCTC) शिवेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ कमर्शियल क्लर्क कम टिकट क्लर्क (Sr. CCTC) मनोज कुमार यादव एवं वरिष्ठ कमर्शियल क्लर्क कम टिकट क्लर्क (Sr. CCTC) मुकुल राजोरिया शामिल रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments