G NEWS 24 : गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे !

दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी...

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे !

गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में बन रही एक इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कई लोगों फंसे हुए हैं. गांधीनगर फायर ऑफिस के राजेश पटेल ने बताया कि दमकल विभाग की टीमें अभी मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है. इसमें 10-12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी घटनस्थल पर पहुंचे हैं. इस दौरान वह हालात का जायजा लेने फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए. यह हादसा रात 9:15 बजे के पास हुआ. 

'बॉस्की द एम्पायर' नाम के एक निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लोहे का एक भारी स्लैब अचानक ढह गया. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई मजदूरों के लोहे और मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. गांधीनगर फायर ब्रिगेड की 5 से ज्यादा गाड़ियां और विशेष रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं. लोहे के भारी ढांचे और कंक्रीट को हटाकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने का काम तेजी से किया जा रहा है. इस कॉम्प्लेक्स में दो यूनिटों के बीच बनाया जा रहा लोहे का स्ट्रक्चर तेज आवाज के साथ अचानक गिर गया. 

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त मौके पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत टीमों के आने से पहले ही लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी. घायलों को तुरंत इलाज देने और अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं. कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है. एम्बुलेंस के एक कर्मचारी ने बताया, '11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. इनमें शायद दो महिलाएं और बाकी 9 पुरुष थे, कोई बच्चा नहीं था. वे सभी यहां काम करने वाले मजदूर थे.'

Reactions

Post a Comment

0 Comments