G News 24 : पाकिस्तान के अगले राष्ट्रपति आसिम मुनीर और मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री होंगे !!!

 पाकिस्तानी सोशल मीडिया में तख्तापलट की अटकलें!

पाकिस्तान के अगले राष्ट्रपति  आसिम मुनीर और मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री होंगे !!! 

पाकिस्तान में लाहौर से लेकर कराची तक अलग-अलग प्रदर्शन चल रहे हैं. वहीं एक और तख्तापलट की संभावना बन रही है. पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर कथित विधानसभा चुनावों के बीच दो महीने से सुलग रहा है. सेना और पुलिस के दमनकारी रवैये से चालीस से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है. इस बीच रविवार को राजधानी इस्लामाबाद में कई विरोध प्रदर्शनों के आह्वान के बीच हालात संभालने के लिए शहर में जगह-जगह हैवी कंटेनर लगाए गए हैं.

आसिम मुनीर नए राष्ट्रपति और मोहसिन नए वजीर-ए-आजम!

पाकिस्तान में बिगड़े हालातों को संभालने के लिए परदे के पीछे सेना कौन सा गेम खेल रही है? इसे लेकर इस्लामाबाद की सियासी गलियों में हलचल तेज हो गई है. पाकिस्तान में जिस अप्रत्याशित घटनाक्रम की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें आसिम मुनीर पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तौर पर आसिफ अली जरदारी की जगह ले सकते हैं. मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री का पद संभाल सकते हैं.  

सालभर से बलूचिस्तान में पाकिस्तान पुलिस और फौज के सैकड़ों लोग मारे गए हैं. कई चेक पोस्टों पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कब्जा कर रखा है. आर्थिक राजधानी कराची में गैंगवार तेज हो गया है.

शहबाज शरीफ का गेम ओवर!

वहीं जिस तरह की वीडियो और जानकारी सामने आ रहे हैं, इसके पीछे विशेषज्ञ कोई बड़ी साजिश बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के विभिन्न एक्टिविस्ट और सुरक्षा मामलों के जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान में खुफिया एजेंसी आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और पुलिस के बड़े अधिकारियों बीच एक बैठक हुई है, जिसके बाद उनका दावा है कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से देश में नया सियासी तख्तापलट करने की तैयारी में है. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या फिर नई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments