हॉकर्स जोन में सीएनडी मटेरियल डंप किया तो 2500 का जुर्माना...
डस्टबिन नहीं रखने पर शिंदे की छावनी में ठेले वालों पर भी कार्रवाई !
ग्वालियर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और कचरा डंप करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को गंदगी करने वाले लोगों के खिलाफ 6000 रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देश पर शनिवार को स्वच्छता टास्क फोर्स की टीम ने हॉकर्स जोन और शिंदे की छावनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 6 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। निगम की टीम ने मौके पर ही संबंधित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं करने और डस्टबिन रखने की हिदायत भी दी।
वार्ड क्रमांक 33 स्थित हॉकर्स जोन के सार्वजनिक स्थल पर सीएनडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) मटेरियल डंप किए जाने की शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची। यहां सार्वजनिक स्थान पर निर्माण एवं विध्वंस सामग्री डालने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2500 रुपए का जुर्माना किया गया।
डस्टबिन नहीं रखने पर ठेले वालों पर कार्रवाई
शिंदे की छावनी क्षेत्र में ठेले वालों द्वारा गंदगी फैलाने और कचरा रखने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था नहीं किए जाने पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित ठेले वालों से 3500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 6000 रुपए का जुर्माना हुआ।
कार्रवाई स्वच्छता टास्क फोर्स प्रभारी सोनू दोदेरिया के निर्देश पर की गई। टीम में वार्ड 33 के मिथुन राणा, टास्क फोर्स सदस्य भीकाराम, करण टांक, मनोज भारती, धीरज धौलपुरिया, नंदेश करोसिया, प्रदीपराज चौहान तथा आईईसी टीम के सदस्य अमित सिकरवार और संध्या दीक्षित मौजूद रहे।
इसके साथ ही जोन 17 वार्ड 38 स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र परमार द्वारा गंदगी फैलाने वाले दुकानदार पर 500 रूपए का जुर्माना किया। जिसमें जेड एच ओ राजेंद्र करोसिया , डब्लू एच ओ, ए डब्लू एच ओ अनिल जादौ आदि उपस्थित रहे।



0 Comments