शिवपाल यादव के साथ प्रदर्शन रह रहे थे सपा विधायक...
चढ़ावा मामले में यूपी विधानसभा में भारी हंगामा,सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए सस्पेंड !
सपा ने की चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग
सत्र की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन की सारी कार्यवाही रोककर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर चर्चा कराने की मांग की। इसके बाद सपा के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्य ''चंदा चोर कहां मिलेंगे-भाजपा के दफ्तर में'' जैसे नारे लगा रहे थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह मामला न तो तात्कालिक है और न ही ऐसी कोई स्थिति है, जिसके कारण सदन की कार्यवाही रोकने की आवश्यकता हो।
हंगामा कर रहे विधायकों पर भड़के स्पीकर महाना
''चंदा चोर गद्दी छोड़'' के नारे लगा रहे सपा विधायक लगातार वेल में हंगामा करते रहे तो स्पीकर सतीश महाना ने हंगामे के बीच कहा कि आप लोगों में किसी ने चंदा दिया हो तो रसीद लेकर आ जाओ। जरा देखें तो सही आपका कौन सा पैसा चोरी हुआ है। नारों के बीच सतीश महाना ने कहा कि जिस समय छद्मभेष को निकाल दिया जाएगा तो जो देश की संसद के बाहर मिला वो वहीं मिलेगा।
भारी हंगामे को देखकर स्पीकर ने सदन को दोपहर 12बज के बीस मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया लेकिन विपक्ष के विधायक वेल में ही नारेबाज़ी करते रहे। दोपहर 12 बज कर बीस मिनट पर जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष का हंगामा जारी रहा।
अनुपूरक बजट पर विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
हंगामे के बीच योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 59 हज़ार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सपा के सीनियर नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह कैसा बजट है? चंदे की चोरी, चढ़ावे की चोरी और बजट की चोरी देखिए। वे बजट का 30% से ज़्यादा खर्च नहीं कर पाए। यह बजट उनकी नाकामियों को छिपाने के लिए लाया गया है..."। वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के विधायक माता प्रसाद पांडे ने कहा कि सरकार चाहे तो बजट पेश करें, लेकिन हम राम मंदिर चंदे के बारे में बात करेंगे।"



0 Comments