G News 24 : स्कूली वाहनों की जाँच की खामियां,चिरवई नाके पर वाहनों की उड़नदस्ता द्वारा की गई जांच !

  कमियां पाए जाने पर लगाया लगभग 2.83 लाख का जुर्माना ...

स्कूली वाहनों की जाँच की खामियां,चिरवई नाके पर वाहनों की उड़नदस्ता द्वारा की गई जांच !

ग्वालियर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों का अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को संभागीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के चिरवई नाका पर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों में कमियां पाए जाने पर कुल लगभग 2 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया 10 स्कूली वाहनों पर 77 हजार रुपएए 6 अन्य वाहनों पर 48 हजार 300 रुपएए 12 ट्रेक्टर पर लगभग एक लाख 53 हजार व एक ऑटो पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी प्रवीण नाहर के नेतृत्व में गए दल द्वारा अंजाम दी गई।

Reactions

Post a Comment

0 Comments