बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में होंगे 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
BJP की नई टीम का ऐलान,स्मृति ईरानी,राम माधव और वसुंधरा राजे की हुई एंट्री !
बीजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान को लेकर सियासी हलचल तेज कर दी है. नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के पद पर कई प्रमुख नेताओं के नाम चर्चा में हैं. स्मृति ईरानी, राम माधव और वसुंधरा राजे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. नई राष्ट्रीय टीम में पार्टी ने कई ऐसे चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी है, जिन्हें लेकर लंबे समय से सियासी हलकों में चर्चा चल रही थी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. दोनों के साथ कुल 13 नेताओं को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने कुल सात राज्यों से आठ नेताओं को महामंत्री बनाया है. महामंत्रियों की सूची में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. यूपी से स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. इससे साफ है कि बीजेपी की नई टीम में उत्तर प्रदेश को खास महत्व दिया गया है.
वसुंधरा और राम माधव की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में...
नई टीम की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे और राम माधव को लेकर हो रही है. दोनों नेताओं को पिछले कुछ समय से बीजेपी की सक्रिय केंद्रीय राजनीति में अपेक्षाकृत कम भूमिका में देखा जा रहा था. ऐसे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उनकी वापसी को पार्टी के भीतर अहम संकेत माना जा रहा है. वसुंधरा राजे लंबे समय तक राजस्थान की राजनीति में बीजेपी का बड़ा चेहरा रही हैं. वहीं राम माधव संगठन और खासकर पूर्वोत्तर तथा जम्मू-कश्मीर से जुड़े राजनीतिक मामलों में पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं. अब दोनों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने से यह संकेत जरूर गया है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका में देख रहा है.
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली अहम जिम्मेदारी !
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. नई जिम्मेदारियों में पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक पकड़ रखने वाले नेताओं पर भरोसा जताया है. विनोद तावड़े और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों नेताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की रणनीति को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभानी होगी. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. नई नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिहाज से पार्टी के संगठन को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
बीजेपी की नई टीम में बड़े चेहरों को जगह
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान करते हुए संगठन में कई अनुभवी और चर्चित चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी है. पार्टी ने वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. इस सूची में अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी साफ नजर आती है. डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई नियुक्तियों को संगठन में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष : दिल्ली
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ...
- श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया - राजस्थान
- श्री तीरथ सिंह रावत - उत्तराखंड
- श्री राम माधव - दिल्ली
- श्री बैजयंत जय पांडा - ओडिशा
- श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी- आंध्र प्रदेश
- श्रीमती रेखा वर्मा - उत्तर प्रदेश
- श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी- गुजरात
- श्रीमती (डॉ.) भारती प्रवीण पवार - महाराष्ट्र
- सरदार मनप्रीत सिंह बादल - पंजाब
- श्री लाल सिंह आर्य - मध्य प्रदेश
- प्रो. एस. नागराज - कर्नाटक
- प्रो. तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश
- श्रीमती (डॉ.) मधुचंद कर - पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
- श्री शिवप्रकाश - मुंबई
- श्री सौदान सिंह - चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री
- श्री विनोद तावड़े - महाराष्ट्र
- श्री सुनील बंसल - दिल्ली
- श्री बिप्लब कुमार देब - त्रिपुरा
- श्रीमती स्मृति ईरानी - उत्तर प्रदेश
- डॉ. सतीश पूनिया - राजस्थान
- श्री गजेंद्र पटेल - मध्य प्रदेश
- श्री हरीश द्विवेदी - उत्तर प्रदेश
- श्री संजय भाटिया - हरियाणा
राष्ट्रीय मंत्री
- श्रीमती कविता पाटीदार - मध्य प्रदेश
- श्री के. सुरेंद्रन - केरलम्
- डॉ. भोला सिंह - उत्तर प्रदेश
- डॉ. प्रदीप वर्मा - झारखंड
- श्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल - गुजरात
- डॉ. संदीप पाठक - दिल्ली
- श्रीमती फांगनोन कोन्याक- नागालैंड
- श्रीमती संगीता यादव - उत्तर प्रदेश
- श्री अनिल एंटनी- केरलम्
- डॉ. एम. वेंकटेशन - तमिलनाडु
- श्री मनोज तिग्गा - पश्चिम बंगाल
- श्री सिद्धार्थ शंभु - बिहार
- डॉ. स्वदेश सिंह - दिल्ली
- श्री मृगांका देव बर्मन - असम
- श्री रोहन गुप्ता - गुजरात
- श्री जय प्रकाश - दिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
श्री पीयूष गोयल - महाराष्ट्र
नई टीम से अनुभवी नेताओं की राजनीतिक क्षमता का इस्तेमाल करने का दिया संदेश...
नितिन नबीन की नई टीम में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ अलग-अलग राज्यों से नेताओं को जगह दी गई है. इससे बीजेपी की कोशिश संगठन में क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ अनुभवी नेताओं की राजनीतिक क्षमता का इस्तेमाल करने की नजर आती है. खास बात यह है कि नई जिम्मेदारियां सिर्फ संगठनात्मक फेरबदल नहीं हैं. वसुंधरा राजे और राम माधव जैसे नेताओं की वापसी ने इस बदलाव को राजनीतिक तौर पर भी खास बना दिया है. अब देखना होगा कि राष्ट्रीय टीम में नई भूमिका मिलने के बाद ये नेता पार्टी के आगामी अभियानों और संगठनात्मक रणनीति में किस तरह सक्रिय होते हैं.




0 Comments