G News 24 : बिहार से प्रशांत किशोर की जीत,दतिया में कांग्रेस और जलपुर में BJP की सीट कायम !

 बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं...

बिहार से प्रशांत किशोर की जीत,दतिया में कांग्रेस और जलपुर में BJP की सीट कायम !

उप चुनावों में बिहार,मध्य प्रदेश और गुजरात की तीनों विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं।  बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थे। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और मांजलपुर सीट भाजपा विधायक निधन के कारण खाली हुईं थीं। 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने पारंपरिक पार्टियों से हटकर उन्हें वोट दिया है। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत में कई ऐसे लोगों का समर्थन मिला जो अलग-अलग पार्टियों; भाजपा, कांग्रेस और आरजेडी; से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जन सुराज का साथ दिया। इस जीत के साथ ही जन सुराज पार्टी को पहली बार बिहार विधानसभा में जगह मिली है।

उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के संस्थापक को कुल 64,151 वोट मिल हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वहीं, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी मात्र 14,273 वोट हासिल कर सकीं।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15 राउंड की अंतिम मतगणना में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी को 6,016 वोटों से हरा दिया है। दूसरे नबंर पर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले हैं।

मांजलपुर में जीती भाजपा

भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल ने 30,630 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें कुल 55,481 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 24,851 वोट मिले। जबकि 2247 लोगों ने नोटा चुना।


Reactions

Post a Comment

0 Comments