G News 24 : फुकेट-दिल्ली AIR INDIA फ्लाइट फंसी एअर टर्बुलेंस में ,कई यात्री हुए चोटिल !

 हवा में जोर से हिला AIR INDIA का विमान, विमान की छत में आया क्रैक !

फुकेट-दिल्ली AIR INDIA फ्लाइट फंसी एअर टर्बुलेंस में ,कई यात्री हुए चोटिल !

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हवा में आए अचानक टर्बुलेंस (झटकों) लगे. बिना सीट बेल्ट बैठे यात्री उछलकर केबिन पैनल से जा टकराए, जिससे कई लोग घायल हो गए. दिल्ली में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद घायलों का इलाज किया गया.

फुकेट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान  AI2379 में सवार सैकड़ों यात्रियों के लिए सफर अचानक बुरे सपने जैसा बन गया. हवा में अचानक आए भीषण टर्बुलेंस (हवाई झटके) के कारण विमान बहुत तेजी से हिला, जिससे कई यात्रियों को चोटें आई हैं. विमान के सुरक्षित दिल्ली उतरने के बाद प्रभावित यात्रियों ने अपनी आपबीती साझा की और हवा में बीते उन खौफनाक पलों का अनुभव बयान किया.

एयरपोर्ट पर कराई गई मेडिकल जांच

एयर इंडिया स्पोक्सपर्सन ने बताया कि घटना के बाद एहतियात के तौर पर त्वरित कदम उठाए गए. कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हल्की-फुल्की खरोंच या मामूली चोटें आई थीं, जिनके मेडिकल असेसमेंट के लिए एयर इंडिया की ग्राउंड टीम और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाला. प्रभावित यात्रियों और क्रू सदस्यों को सावधानी बरतते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया, जहां उनकी प्राथमिक जांच और आवश्यक देखभाल की गई.

सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एयर इंडिया

घटना पर अफसोस और संवेदनशीलता जताते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और भलाई एयर इंडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और इस घटना की जांच के सिलसिले में संबंधित विमानन अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. एयरलाइन के इस स्पष्टीकरण के बाद राहत की सांस ली गई है, क्योंकि विमान ने सही समय पर दिल्ली में सेफ लैंडिंग की और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.

यात्रियों ने सुनाई आपबीती

ताजा जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया, जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गए उनको चोटें लगी हैं. गनीमत रही कि फ्लाइट की लैंडिंग सही सलामत हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि चोटें उनको जरूर लगी हैं. इस हादसे के बाद सभी यात्री डरे हुए हैं. एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट उड़ाने के समय अचानक से बहुत नीचे आ गई थी, जिसकी वजह से कई यात्रियों के सिर सीधा सीलिंग में टकरा गए. कई लोगों के सिर पर सूजन भी आई है.फ्लाइट पूरी फुल थी.

इस बीच एक अन्य पैसेंजर ने कहा कि फ्लाइट को डेढ़ घंटा हो गया था. सुबह का समय था. हम फ्लाइट के अंदर सो रहे थे. फ्लाइट चलते-चलते अचानक रुक गई और घूम गई…यह 2-3 मिनट तक ऐसे ही चलती रही…15-20 पैसेंजर घायल हो गए…फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग थे…70 से 80% लोग घायल हो गए…हम 100% एयर इंडिया के खिलाफ एक्शन लेंगे.

Reactions

Post a Comment

0 Comments