G News 24 : AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, 25 अगस्त को होगी सुनवाई !

  दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) एसटीपी घोटाले के मामले में...

AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, 25 अगस्त को होगी सुनवाई !


दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन समेत 5 आरोपियों को कथित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) एसटीपी घोटाले मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा। अदालत ने सत्येंद्र जैन की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था।

अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली जल बोर्ड घोटाले मामले में अंकित श्रीवास्तव की दो दिन की पुलिस हिरासत भी मंजूर की। मंगलवार को एसीबी ने सत्येंद्र जैन और अन्य को गिरफ्तार किया था। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन और अन्य 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई 25 अगस्त को सूचीबद्ध की।

पूर्व CEO की जमानत याचिका पर सुनवाई कल

इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन सीईओ उदित प्रकाश राय की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट कल यानी गुरुवार को ही सुनवाई करेगा। अभी IAS उदित प्रकाश राय मिजोरम में पोस्टेड हैं। अदालत में बताया गया कि अगर उदित निर्धारित अवधि से अधिक समय तक हिरासत में रहते हैं, तो उनकी सरकारी नौकरी पर असर पड़ सकता है और उन्हें नौकरी गंवानी पड़ सकती है। इसी को देखते हुए उनकी जमानत अर्जी पर गुरुवार को ही सुनवाई की जाएगी।

जैन समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने मंगलवार को जैन समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सत्येंद्र कुमार जैन (GNCTD के पूर्व जल मंत्री), उदित प्रकाश राय (IAS, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO), अंकित श्रीवास्तव (दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट), नागेंद्र यादव (M/s AN एंटरप्राइजेज के मालिक), राजा कुमार कुर्रा (M/s यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक) और पंकज वर्मा (M/s सृजनहार के मालिक) शामिल हैं।

जैन ने अपनी गिरफ्तारी को "राजनीति' बताया

वहीं, सत्येंद्र जैन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि ACB द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी का संबंध आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से है। इसे उन्होंने 'राजनीति' करार दिया। बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाते समय सत्येंद्र जैन ने कहा,' यह सब इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब चुनाव आने वाला है। यह राजनीति है,।

Reactions

Post a Comment

0 Comments