G News 24 : जिले में अब तक 395.4 मिमी.वर्षा हुई है,इस अवधि तक पिछले वर्ष लगभग 895.5 मिमी. वर्षा हुई थी !

  जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है...

जिले में अब तक 395.4 मिमी.वर्षा हुई है,इस अवधि तक पिछले वर्ष  लगभग 895.5 मिमी. वर्षा हुई थी ! 

ग्वालियर। बारिश की बाट जोह रहे ग्वालियर जिले के निवासियों के लिये पिछले तीन दिन सुकून भरे रहे हैं। पिछले दो दिनों में जिले में अच्छी बारिश हुई है। गुरुवार 06 अगस्त को सुबह 8 बजे तक जिले में 395.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले साल इस अवधि में लगभग 895.5 मिमी. वर्षा हुई थी। इस प्रकार पिछले साल से 500.1 मिमी कम वर्षा हुई है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस साल मानसून में सबसे अधिक 534.6 मिमी. वर्षा डबरा में और सबसे कम 275.9 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले में मौसम विज्ञान केन्द्र ठाठीपुर-मुरार में 370.6 मिमी., वर्षामापी केन्द्र बरई घाटीगाँव में 353.4 व भितरवार तहसील में 442.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

पिछले साल इस अवधि में मुरार में 1076.3, घाटीगाँव में 866.3, डबरा में 912.4, भितरवार में 901.9 एवं चीनौर में 720.5 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। 

बता दें मुरार तहसील (ग्वालियर शहर) की औसत वर्षा 845.28 मिमी., घाटीगाँव तहसील की 596.58, डबरा की 798.96, भितरवार की 763.98 एवं चीनौर तहसील की औसत वर्षा 751.30 मिमी. है। इस प्रकार ग्वालियर जिले की औसत सामान्य वर्षा 751.2 मिमी. है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments